फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha Day 13: बॉक्स ऑफिस से लाल सिंह चड्ढा का पत्ता हुआ साफ, 13वें दिन हुई महज इतनी सी कमाई

Wed, 24 Aug 2022 07:46 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 24 Aug 2022 07:46 AM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Day 13 Box Office Collection Aamir Khan film Earnings Low in All Languages on Tuesday
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बायकॉट के बीच रिलीज हुई। लेकिन अभिनेता के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी रहे थे। इसके बाद भी महज चंद दिनों में ही आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। इस फिल्म की कमाई लगातार खराब हो रही है। हैरानी की बात यह है कि 'लाल सिंह चड्ढा' का कलेक्शन अब करोड़ में न होकर महज कुछ लाख रुपयों में सिमट कर रह गया। वहीं, अब 'लाल सिंह चड्ढा' की मंगलवार की कमाई भी सामने आ गई है, जिसमें कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। इस कलेक्शन से साफ है कि दर्शकों ने इस फिल्म को नकार दिया है। 

Laal Singh Chaddha Day 13 Box Office Collection Aamir Khan film Earnings Low in All Languages on Tuesday
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इतनी हुई 13वें दिन कमाई
दरअसल, आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह फेल साबित हुई है, जिसका सीधा असर फिल्म की खराब कमाई पर दिखा है। इस फिल्म ने अपनी खराब कमाई का प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार यानी 12वें दिन महज 73 लाख रुपये ही जुटाए थे। लेकिन मंगलवार को फिल्म की कमाई इससे भी ज्यादा बुरी रही। मंगलवार यानी 13वें दिन इस फिल्म ने लगभग 65 लाख रुपये ही कमाए हैं, जिसके बाद अब 'लाल सिंह चड्ढा' का टोटल कलेक्शन 57.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।  

Laal Singh Chaddha Day 13 Box Office Collection Aamir Khan film Earnings Low in All Languages on Tuesday
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बायकॉट के बाद खराब ओपनिंग
'लाल सिंह चड्ढा' हिंदी भाषा के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है। चार साल बाद लौटे आमिर खान को यकीन था कि यह फिल्म धमाल मचा देगी। लेकिन बायकॉट ने अभिनेता की उम्मीदों पर कई प्रतिशत पानी फेरने का काम किया है।  दावा था कि फिल्म शानदार ओपनिंग करेगी। अनुमान लगाया गया था कि फिल्म पहले दिन लगभग 15 से 17 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म ने पहले दिन महज 11.7 करोड़ की कमाई की थी और 11वें दिन आते-आते इस फिल्म की कमाई सिर्फ 1 करोड़ में सिमट कर रह गई। हालांकि, इस फिल्म की कहानी को भी दर्शकों ने बोरिंग बताया है, जो फिल्म फ्लॉप होने का बड़ा कारण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Day 13 Box Office Collection Aamir Khan film Earnings Low in All Languages on Tuesday
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
यहां देखें किस दिन हुई कितनी कमाई
               क्रमांक                      कलेक्शन         
पहला दिन 11.7 करोड़
दूसरा दिन 7.26 करोड़
तीसरा दिन 9  करोड़
चौथा दिन 10 करोड़
पांचवां दिन 7.87 करोड़
छठा दिन 2.31 करोड़
सातवां दिन 1.71 करोड़
आठवां दिन 1.45 करोड़
नौंवां दिन 1.35 करोड़
दसवां दिन 1.54 करोड़
ग्यारहवां दिन    1.9 करोड़
बारहवां दिन 0.7 करोड़
तेरहवां दिन 0.65  करोड़
कुल कलेक्शन 57.48 करोड़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed