फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LSC Week 1 Collection: ठग्स ऑफ हिंदोस्तां के पहले दिन के कलेक्शन तक नहीं पहुंची लाल सिंह, आमिर को देगी बड़ी चोट

Thu, 18 Aug 2022 09:47 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 18 Aug 2022 09:47 AM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha First Week Box Office Collection Last 10 Years Second Lowest Earning After Secret Superstar
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

LSC Week 1 Collection: 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर रही है। आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म ने बुधवार को अब तक की सबसे कम कमाई की है। सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों की मानें तो 'लाल सिंह चड्ढा' ने सातवें दिन मात्र दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 50 करोड़ रुपये के पार चला गया है। बता दें कि यह फिल्म आमिर खान के करियर की सबसे फ्लॉप फिल्स साबित होने जा रही है। जानिए कैसे..

Laal Singh Chaddha First Week Box Office Collection Last 10 Years Second Lowest Earning After Secret Superstar
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले समझते हैं लाल सिंह चड्ढा के पहले हफ्ते के कलेक्शन का ग्राफ

आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म रक्षा बंधन के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 11.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद से ही फिल्म की कमाई में गिरावट आती गई। शुक्रवार यानी 12 अगस्त को फिल्म ने 7.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शनिवार और रविवार की छुट्टी का आमिर खान की फिल्म को फायदा मिला और फिल्म ने क्रमश: 9 और 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लेकिन वीकडेज के शुरू होने के साथ ही फिल्म की कमाई में भी गिरावट आते गई और बुधवार को फिल्म 2 करोड़ पर आ गिरी। 

Laal Singh Chaddha First Week Box Office Collection Last 10 Years Second Lowest Earning After Secret Superstar
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लाल सिंह चड्ढा के पहले हफ्ते का ग्राफ

दिन कलेक्शन
पहला दिन 11.7 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 7.26 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 9 करोड़ रुपये
चौथा दिन 10 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 7.87 करोड़ रुपये
छठवां दिन 2.47 करोड़ रुपये
सातवां दिन 2.00 करोड़ रुपये
कुल 50.3 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha First Week Box Office Collection Last 10 Years Second Lowest Earning After Secret Superstar
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

10 साल में दूसरी सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां', आमिर खान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म है। 2018 में रिलीज हुई आमिर खान की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 52.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं 'लाल सिंह चड्ढा' ने साल दिनों में अब तक कुल 50.3 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानी 'लाल सिंह चड्ढा' सात दिनों में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के पहले दिन के कलेक्शन को तक छू नहीं पाई है। इस 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म आमिर खान के करियर की दूसरी सबसे फ्लॉप फिल्म बनने की कगार पर आ पहुंची है। 

विज्ञापन
Laal Singh Chaddha First Week Box Office Collection Last 10 Years Second Lowest Earning After Secret Superstar
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के पहले दिन का कलेक्शन तक नहीं छू पाई 'लाल सिंह चड्ढा'

फिल्म ओपनिंग डे ओपनिंग वीकएंड पहला सप्ताह फ्लॉप या हिट
लाल सिंह चड्ढा 11.70 37.96 50.3 फ्लॉप के कगार पर
ठग्स ऑफ हिंदोस्तां 52.25 123 140.40 फ्लॉप
सीक्रेट सुपरस्टार 4.80 31.10 41.59 हिट
दंगल 29.78 107.01 197.54 ब्लॉकबस्टर
पीके 26.63 95.41 183.09 ब्लॉकबस्टर
धूम 3 36.22 107.61 188.99 ब्लॉकबस्टर
तलाश 13.50 47.10 67.90 औसत
धोबी घाट 3.05 10.05 11.61 -
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed