{"_id":"5f04c1138ebc3e433f0b4c20","slug":"labourer-in-indore-complained-after-late-actor-sushant-singh-rajput-fans-inundated-him-with-phone-calls-ankita-lokhande","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के नाम पर मजदूर को आने लगे फोन, परेशान होकर पुलिस में करनी पड़ी शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के नाम पर मजदूर को आने लगे फोन, परेशान होकर पुलिस में करनी पड़ी शिकायत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 08 Jul 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर लोग बेहद भावुक हैं। एक ओर सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं, तो कुछ स्टारकिड्स को ट्रोल करने में जुटे हुए हैं। फेसबुक पर उन्हें न्याय दिलाने के लिए कई तरह के पेज बनाए गए हैं। फैंस का मानना है कि सुशांत ने इंडस्ट्री में मौजूद भाई- भतीजावाद की वजह से आत्महत्या की।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
सुशांत की मौत के करीब 20 दिन के बाद एक मजदूर को सुशांत के फैंस के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी पड़ी।दरअसल, मध्य प्रदेश के एक 20 वर्षीय मजदूर अपने फोन पर सुशांत को लेकर आनेवाले ढेर सारे फोन कॉल्स की वजह से परेशान हो गया है। जब मामला कंट्रोल में नहीं आया तो उस शख्स को पुलिस में शिकायत करनी पड़ी।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
साइबर सेल ने इस मामले की जांच की तो पता चला कि सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के नाम से फेसबुक पर मौजूद एक फैन पेज के 'about' सेक्शन में किसी ने इस मजदूर का फोन नंबर डाला हुआ है। ऐसे में सुशांत के फैन उस नंबर पर फोन कर अपनी संवेदना जाहिर करने लगे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'सुशांत की मौत के बाद से इस मजदूर को भारी संख्या में फोन कॉल्स आने लगे। जहां कुछ लोगों ने गलत नंबर समझकर फोन काट दिया तो वहीं कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने सुशांत के मुद्दे पर फोन पर अपनी भावनाएं जाहिर की। उन्होंने बताया कि करीब 40 हजार लोग इस पेज को फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब सीबीआई जांच की मांग जोर पकड़ने लगी है। हालांकि पुलिस को उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विसरा रिपोर्ट में कुछ भी संदेहजनक नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया कि फांसी की वजह से दम घुटने से सुशांत की मौत हुई। बता दें कि सुशांत ने 14 जून को अपने ही बांद्रा स्थित फ्लैट में खुदकुशी कर ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।