फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्दे पर ही नहीं असल जिंदगी में भी हिट थी ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी, पहली मुलाकात का किस्सा है बेहद दिलचस्प

Wed, 08 Jul 2020 01:50 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 08 Jul 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Neetu Singh Birthday Know Her Love Story With Husband Late Rishi Kapoor
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू सिंह का आज जन्मदिन है।  नीतू सिंह आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। इस साल ऋषि कपूर के बिना नीतू का जन्मदिन कुछ फीका सा रहेगा। नीतू सिंह और ऋषि कपूर की जोड़ी एवरग्रीन थी। हालांकि अब ऋषि कपूर तो दुनिया में नहीं हैं लेकिन दोनों की जोड़ी आज भी मिसाल कायम करती है। नीतू कपूर के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में...

Neetu Singh Birthday Know Her Love Story With Husband Late Rishi Kapoor
नीतू कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी 70 के दशक में सभी की पसंदीदा जोड़ी हुआ करती थी। इस बारे में खुद नीतू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 'उस जमाने में बस ऋषि और मेरी ही एक किशोर जोड़ी थी। बाकि सब बड़े- बड़े कलाकार थे। शायद सबके जेहन में हमारी जोड़ी की यही छवि बस गई है।' इसलिए इस जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। वहीं नीतू और ऋषि कपूर की पहली मुलाकात का किस्सा भी बेहद दिलचस्प रहा है।

Neetu Singh Birthday Know Her Love Story With Husband Late Rishi Kapoor
neetu singh rishi kapoor

एक इंटरव्यू के दौरान नीतू ने बताया था कि, 'मैं पहली बार उनसे आरके स्टूडियो में मिली थी, जहां उनकी फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग चल रही थी। लेकिन हमारी ठीक से जान- पहचान फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट्स पर हुई। मुझे पहली बार उनसे मिलकर बिलकुल अच्छा नहीं लगा। वो मुझे बात- बात पर टोकते रहे और मुझे लगा कि वो एक बहुत ही रूखे इंसान हैं। लेकिन फिर आहिस्ता-आहिस्ता दोस्ती हो गई और फिर शादी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Singh Birthday Know Her Love Story With Husband Late Rishi Kapoor
ऋषि कपूर, नीतू सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी बेहद खूबसूरत थी। लेकिन एक समय था जब नीतू सिंह ऋषि कपूर से नफरत करती थीं। नीतू को उनका मजाकिया अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं था। फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' के सेट पर ऋषि अक्सर नीतू का काजल फैला दिया करते थे और उन्हें दोबारा मेकअप करने के लिए कहा करते थे। इस बात से नीतू सिंह बहुत चिढ़ती थीं। दोनों की ये मीठी तकरार आगे जाकर प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली।

विज्ञापन
Neetu Singh Birthday Know Her Love Story With Husband Late Rishi Kapoor
Rishi Kapoor, Neetu Singh - फोटो : social media

ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। दोनों काफी घूमने फिरने जाया करते थे। लेकिन नीतू सिंह की मां को अपनी बेटी का ऋषि कपूर के साथ डेट पर जाना जरा भी पसंद नहीं था। ऋषि और नीतू जब भी डेट पर जाते थे उनके साथ नीतू का भाई जरूर जाता था। ऐसे ही एक दिन जब दोनों डेट पर गए तब ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से पूछा कि वो इतनी फिल्में क्यों साइन कर रही हैं। क्या उन्हें शादी- वादी नहीं करना। इस सवाल के जवाब में नीतू सिंह ने कहा, 'किससे करूं मैं शादी'? नीतू का सवाल सुनकर ऋषि तुरंत बोले 'मुझसे'। फिर क्या था दोनों की शादी हो गई।

पढ़ें: इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, एक पोस्ट के लेती हैं इतने करोड़ रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed