फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किराये पर मिल रहा है लेडी गागा का घर, एक बेडरूम फ्लैट के लिए हर महीने चुकाने होंगे इतने लाख रुपये

Fri, 05 Mar 2021 05:49 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 05 Mar 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Lady Gaga former New York City apartment available to rent for 1,45,513 a month
लेडी गागा - फोटो : सोशल मीडिया

किसी भी सेलिब्रिटी के घर को देखकर हमारे मन में एक बार ये ख्याल जरूर आता है कि काश हमे भी ऐसे घसर में एक बार रहने का मौका मिले। ऐसे में आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, मशहूर पॉप सिंगर लेडी गागा का न्यूयॉर्क पुराना घर किराये पर मिल रहा है। हालंकि ये घर लेने के लिए आपको अपनी जेब थोड़ी ढ़ीली करनी पड़ेगी।  

Lady Gaga former New York City apartment available to rent for 1,45,513 a month
लेडी गागा - फोटो : सोशल मीडिया

मालूम हो कि लेडी गागा न्यूयॉर्क सिटी में लोअर ईस्ट साइड में वन बेडरूम-वन बाथरूम फ्लैट में रहती थीं। अब इस फ्लैट के लिए वह किराएदार की तलाश कर रही हैं। खबरों कि मानें तो इस घर में रहने के लिए आपको 2000 डॉलर हर महीने चुकाने होंगे। यानी इस के लिए आज के रेट से 1,45,513 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, अगर आप इस घर को 13 महीनों की लीज पर लेते हैं तो दो महीने किराये में छूट मिलेगी।

Lady Gaga former New York City apartment available to rent for 1,45,513 a month
लेडी गागा - फोटो : सोशल मीडिया

लेडी गागा इस घर में तीन साल रही हैं। यह न्यूयॉर्क सिटी में 176 स्टैंटन स्ट्रीट पर है। बता दें कि लेडी गागा के सुपरहिट एल्बम 'द फेम' को यही शूट किया गया था। लिस्टिंग के अनुसार, यह अपार्टमेंट युद्ध से पहले का बना हुआ है। इसकी सीलिंग 10 फुट की ऊंचाई पर है। इस अपार्टमेंट में कई खिडकियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lady Gaga former New York City apartment available to rent for 1,45,513 a month
लेडी गागा - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों के अनुसार लेडी गागा इस वक्त कई घरों की मालकिन हैं। उनका एक घर कैलिफोर्निया के हॉलिवुड हिल्स में भी है। ऑस्कर अवॉर्ड पा चुकीं गागा के हॉलिवुड हिल्स वाले घर की कीमत 5.25 मिलियन डॉलर यानी 38 करोड़ 21 लाख 8 हजार 387 रुपये है। इसके अलावा उनके पास मलिबु बीच के पास भी उनका एक 22.5 मिलियन डॉलर का घर है।

विज्ञापन
Lady Gaga former New York City apartment available to rent for 1,45,513 a month
लेडी गागा - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों लेडी गागा इटली में हैं। वहां वह अपनी नई फिल्म की तैयारियों में जुटी हैं। बीते दिनों लेडी गागा अपने दो कुत्तों की चोरी के कारण चर्चा में रहीं। एक बंदूकधारी दोनों कुत्तों को लेकर भाग गया और करीब 30 साल के एक युवक को गोली मार दी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि फ्रेंच बुलडॉग महंगे और प्रतिष्ठित नस्ल के होते हैं जिनकी कीमत हजारों डॉलर में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed