बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा इस साल 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, सामने आ रही खबरों के मुताबिक मेकर्स ने एक बार फिर फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला किया है। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही इस बारे में कोई घोषणा की जा सकती है। इससे पहले पहले यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज की जाने वाली थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट बदलकर 14 अप्रैल कर दी गई। लेकिन अब मेकर्स ने फिर से फिल्म की रिलीज डेट बदलने का फैसला कर लिया है।
Lal Singh Chaddha: मेकर्स ने फिर किया फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव, जानिए क्या है वजह?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 18 Jan 2022 05:49 PM IST
सार
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा इस साल 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, सामने आ रही खबरों के मुताबिक मेकर्स ने एक बार फिर फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन