हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री लारा दत्ता ने कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरा है। अपने अभिनय से लारा फैंस को दीवाना बना देती थीं। फिल्मों में आने से पहले लारा ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। हाल ही में, अभिनेत्री ने पुराने दिनों को याद किया और अपनी पहली फिल्म ‘अंदाज’ की रिलीज के 20 साल पूरे होने पर एक बेहद भावुक नोट लिखा।
Lara Dutta: फिल्म 'अंदाज' के 20 साल पूरे होने पर लारा दत्ता ने लिखा इमोशनल नोट, अक्षय-प्रियंका का जताया आभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म अंदाज का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें उनके सह-कलाकार प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं। लारा ने पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि वह हमेशा उनके साथ रहने के लिए अक्षय की आभारी हैं। उन्होंने प्रियंका की यह कहते हुए सराहना की कि दोनों हमेशा एक-दूसरे का साथ देंगे।
View this post on Instagram
अभिनेत्री ने तस्वीरों को साझा करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘और ऐसे ही…….. 20 साल हो गए हैं। क्या अविश्वसनीय, लंबी यात्रा रही है। मैं सबसे पहले दर्शकों और प्रशंसकों की हमेशा आभारी रहूंगी कि उन्होंने इस फिल्म को इतना प्यार दिया है। सुनील दर्शन ने मुझे अपनी पहली फिल्म के लिए ऑफर किया था। वह सच में सबकी केयर करने वाले व्यक्ति हैं। अक्षय ने फिल्म की शूटिंग के दौरान हमेशा मुझे हंसाया है। उनके लिए मैं बस इतना कहूंगी कि बस वही रहने के लिए जो वह हैं।’
Pankaj Tripathi: जहां की प्राइमरी की पढ़ाई, वहां पहुंचे पंकज, पिताजी के नाम बने ट्रस्ट से बदला स्कूल का नक्शा
लारा ने अभिनेत्री प्रियंका को अलग से मेंशन करते हुए उनकी तारीफ में लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा हम हमेशा एक-दूसरे का साथ देंगे। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे जो दिया है , उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी। हमने एक लंबा सफर तय किया है और आज इस मुकाम पर आकर जब मैं पीछे देखती हूं तो मुझे वाकई में काफी अच्छा लगता है।’
आपको बता दें कि साल 2003 में आई फिल्म ‘अंदाज’ का निर्देशन राज कंवर ने किया था। सुनील दर्शन ने फिल्म को संगीत दिया था। फिल्म में लारा दत्ता, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।