इस साल का 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' आशा भोसले को दिया जाएगा। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की स्मृति में शुरू किए पुरस्कारों के मंगलवार को मुंबई में हुए एलान में पुरस्कृत शख्सियतों में मशहूर गजल गायक पंकज उधास और अभिनेत्री विद्या बालन के नाम भी शामिल हैं। बीते साल 6 अप्रैल को लता मंगेशकर के निधन के बाद इन पुरस्कारों की स्थापना की गई थी और पहला पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया गया था।
Lata Dinanath Mangeshkar Award 2023: लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार का एलान, इस साल बारी आशा भोसले की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में लता मंगेश्कर के घर प्रभुकुंज में इस साल के 'लता दीनानाथ मंगेशकर मंगेशकर पुरस्कार' की घोषणा की गई। इस दौरान यहां हृदयनाथ मंगेश्कर और उषा मंगेश्कर सहित पूरा परिवार मौजूद था। इस मौके पर इन पुरस्कारों की स्थपाना के उद्देश्य के बारे में बताया गया कि यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने देश और देश के लोगों को रास्ता दिखाया है या उनकी प्रेरणा बने हैं। इसी के मद्देनजर इस साल का 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' आशा भोसले को प्रदान किया जाएगा।
Jassi Gill: जस्सी गिल ने दिलजीत दोसांझ का किया शुक्रियाअदा, बोले- बॉलीवुड में उन्होंने बदली सरदारों के लिए सोच
इसके अलावा पंकज उधास को भारतीय संगीत में योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाएगा। विद्या बालन को सिनेमा में अद्भुत योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। साल के सबसे अच्छे नाटक के लिए प्रशांत दामले फैन फाउंडेशन और अति लागू को भी सम्मानित किया जाएगा।
Abhishek Banerjee: बिग बी संंग काम करने को लेकर अभिषेक बनर्जी उत्साहित, बोले- उन्हें कॉपी करके बड़ा हुआ
इस दौरान जब हृदयनाथ मंगेश्कर से पूछा गया कि क्या अब भी दीदी की याद आती है, उन्होंने कहा कि हमारे लिए तो दीदी कहीं गई ही नहीं है। आज भी वह हमारे साथ इस घर में है। उनकी उपस्थिति आज भी इस घर में है। हर साल की तरह अब भी हम उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं। इस चीज को लेकर हम दुखी नहीं होते हैं'।
Filmy Wrap: इस दिन रिलीज होगी इरफान खान की आखिरी फिल्म और उर्फी के समर्थन में आए हनी सिंह, पढ़ें फिल्मी खबरें
KL Rahul Birthday: अथिया शेट्टी ने खास अंदाज में मनाया केएल राहुल का बर्थडे, रोमांटिक फोटोज शेयर कर कही यह बात