फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर उड़ी लता मंगेशकर के निधन की अफवाह, लोग देने लगे श्रद्धांजलि

Sat, 16 Nov 2019 01:48 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 16 Nov 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Death Rumours Spread On WhatsApp Facebook twitter Social Media
लता मंगेशकर के निधन की उड़ी अफवाह - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ दिनों से स्वर कोकिला लता मंगेशकर खराब स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल में भर्ती  हैं। लता मंगेशकर की तबीयत एक दम ठीक नहीं है लेकिन पहले से सुधार है। सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां लता के स्वास्थ्य को लेकर हर कोई प्रार्थना कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने उनके निधन की अफवाह भी उड़ाई है।

Lata Mangeshkar Death Rumours Spread On WhatsApp Facebook twitter Social Media
लता मंगेशकर के निधन की उड़ी अफवाह - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल ट्विटर- फेसबुक और व्हाट्सएप पर कई ऐसे मैसेज वायरल हो रहे हैं जिनमें लता मंगेशकर के निधन की बात कही जा रही है। लेकिन बता दें कि लता मंगेशकर के निधन की सभी खबरें अफवाह हैं। लता मंगेशकर अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। शनिवार को लता मंगेशकर की टीम की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि उनकी तबीयत में पहले से सुधार है।

Lata Mangeshkar Death Rumours Spread On WhatsApp Facebook twitter Social Media
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर बीते सोमवार से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इसको देखते हुए लता मंगेशकर की मीडिया टीम ने उनकी तबीयत की जानकारी दी और लोगों से इस तरह की अफवाह ना फैलाने का अनुरोध किया है।लता मंगेशकर के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि उनकी तबीयत में सुधार आ रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Death Rumours Spread On WhatsApp Facebook twitter Social Media
lata mangeshkar - फोटो : social media

बता दें कि लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतित समदानी ने बताया था, 'लता जी फिलहाल निमोनिया, दिल की समस्याओं और सीने में संक्रमण से पीड़ित हैं। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी।'

विज्ञापन
Lata Mangeshkar Death Rumours Spread On WhatsApp Facebook twitter Social Media
lata mangeshkar

बात लता मंगेशकर के करियर की करें तो साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed