कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के पोस्टर्स से लेकर हाल ही में रिलीज हुआ गाना धीमे-धीमे, सब कुछ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में अब इस गाने पर आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर ने डांस किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है।
'धीमे-धीमे' पर आयुष्मान और भूमि का डांस वायरल, शूटर दादी ने कहा- Love You
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में पति पत्नी और वो का गाना धीमे-धीमे रिलीज हुआ। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कई लोग इस गाने का हुक स्टेप करते हुए अपने वीडियो शेयर कर रहे हैं। वहीं फिल्म की स्टारकास्ट उनके वीडियोज को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर भी कर रहे हैं।
इस बीच अब धीमे-धीमे पर आयुष्मान ने भूमि के साथ डांस किया है। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है, न सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि सेलेब्स भी इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं। शूटर दादी (चंद्रो तोमर) ने भी वीडियो पर कमेंट में 'लव यू' लिखा है। इसके साथ ही आयुष्मान की पत्नी ताहिरा ने भी आयुष्मान- भूमि को 'क्यूटीज' बताया है।
A post shared by Bhumi✨ (@bhumipednekar) on
इस वीडियो के अलावा बात आयुष्मान के फिल्मी करियर की करें तो बाला के साथ ही आयुष्मान लगातार सातवीं हिट फिल्म दे चुके हैं। ड्रीम गर्ल और बाला के बाद आयुष्मान की अगली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' होगी जो अगले साल रिलीज होनी है। हाल में इस फिल्म की रिलीजिंग डेट में बदलाव कर दिया गया है।
पहले जहां यह फिल्म 13 मार्च 2020 में रिलीज होनी थी लेकिन अब यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। हितेश केवल्या निर्देशित फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर महीने में शुरू हुई थी। फिल्म की रिलीजिंग डेट में बदलाव को लेकर फिल्म के निर्माता आनंद एल राय ने कहा, 'यह पूरी तरह से एक पारिवारिक फिल्म है जिसे हम जल्द से जल्द दर्शको के सामने पेश करना चाहते हैं। इसलिए हमने फिल्म को मार्च की जगह अब फरवरी में रिलीज करने का निर्णय किया है। यह भी प्यार का महीना है।'
पढ़ें: INSIDE VIDEO: कैटी पैरी से शाहिद की पत्नी ने कह दी कुछ ऐसी बात, वायरल हो रहा सिगंर का रिएक्शन