{"_id":"5dcfab458ebc3e5504063c7b","slug":"aishwarya-rai-to-priyanka-chopra-these-5-actresses-marriage-younger-man","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटी उम्र के लड़कों पर दिल हार बैठीं ये 5 अभिनेत्रियां, प्रियंका से लेकर ऐश्वर्या तक का नाम शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
छोटी उम्र के लड़कों पर दिल हार बैठीं ये 5 अभिनेत्रियां, प्रियंका से लेकर ऐश्वर्या तक का नाम शामिल
प्यार के लिए उम्र मायने नहीं रखता। बॉलीवुड सितारों पर ये बात बिल्कुल सटीक है। तभी तो इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने जीवन साथी चुनने के लिए उम्र नहीं देखी। तो चलिए आज हम आपको उन 5 अभिनेत्रियों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने उम्र में छोटे पार्टनर को चुना।
2 of 6
Priyanka Chopra, Nick Jonas
- फोटो : social media
आजकल सबसे ज्यादा जिनका रिश्ता सुर्खियां बटोर रहा है वो है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का। इन दोनों के बीच करीब 10 साल का फासला है। प्रियंका निक से 10 साल बड़ी हैं। शुरुआत में दोनों के रिश्ते को बहुत ट्रोल भी किया गया लेकिन प्रियंका और निक दोनों ही बखूबी इसे निभा रहे हैं।
3 of 6
नेहा धूपिया, अंगद बेदी
- फोटो : social media
37 वर्षीय नेहा धूपिया ने अपनी उम्र से दो साल छोटे अभिनेेता अंगद बेदी से पंजाबी रीति-रिवाज से दिल्ली में शादी की थी। गुपचुप तरीके से शादी कर नेहा धूपिया ने सबको चौंका दिया था। अंगद ने नेहा को पहली बार जिम में देखा था। उस वक्त अंगद दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेलते थे और नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। नेहा को जिम में देखकर अंगद अपना दिल उन पर हार बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
abhishek bachchan, aishwarya rai
- फोटो : social media
ऐश्वर्या ने 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की। ऐश अभिषेक से 3 साल बड़ी हैं। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या है।
विज्ञापन
5 of 6
Soha Ali Khan Kunal Kemmu
- फोटो : Instagram
सोहा अली खान ने 2015 में कुणाल खेमू से शादी की। दोनों ने शादी से पहले करीब 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया और उसके बाद दो साल तक लिव-इन में भी रहे। कुणाल सोहा से 5 साल छोटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।