Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Lata Mangeshkar Music College: International college and museum will be built here in the name of Lata Mangeshkar Thackeray gave 100 crores
{"_id":"6235daedb3fce5293f3513b1","slug":"lata-mangeshkar-music-college-international-college-and-museum-will-be-built-here-in-the-name-of-lata-mangeshkar-thackeray-gave-100-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lata Mangeshkar Music College: यहां बनेगा लता मंगेशकर के नाम पर अंतर्राष्ट्रीय कॉलेज व म्यूजियम, ठाकरे ने दिए 100 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lata Mangeshkar Music College: यहां बनेगा लता मंगेशकर के नाम पर अंतर्राष्ट्रीय कॉलेज व म्यूजियम, ठाकरे ने दिए 100 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 19 Mar 2022 07:00 PM IST
सार
लता दीनानाथ मंगेशकर इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ म्यूजिक व म्यूजियम के लिए स्थान का चयन भी हो गया है। शिवसेना की अगुआई वाली महाराष्ट्र सरकार ने इसके लिए मुंबई के कालीना स्थित बॉम्बे यूनिवर्सिटी में पांच एकड़ जगह चिन्हित कर ली है।
विज्ञापन
1 of 6
लता मंगेशकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हर किसी के दिल-ओ-दिमाग में बसी हैं तो लबों पर उनके गीतों की आवाजाही लगी रहती है। यही वजह है कि देश का कोना-कोना लता दीदी से जुड़ी यादों को सहेजने में जुटा हुआ है। अब इस कड़ी में महाराष्ट्र का नाम भी जुड़ गया है, जहां लता मंगेशकर के नाम पर संगीत का अंतर्राष्ट्रीय महाविद्यालय खोला जाएगा। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने इसका एलान कर दिया है। साथ ही, 100 करोड़ रुपये का बजट भी पास कर दिया है।
2 of 6
लता मंगेशकर की तस्वीर संसद में लगाने की मांग
- फोटो : Amar Ujala
लता दीनानाथ मंगेशकर इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ म्यूजिक व म्यूजियम नाम से स्थापित होने जा रही इस संस्था के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। ये पूरा प्रोजेक्ट छह लोगों की एक समिति की देखरेख में बनेगा और इस समिति का अध्यक्ष लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर को बनाया गया है। हृदयनाथ के अलावा जो बाकी लोग इस समिति में शामिल हैं, उनके नाम हैं, उषा मंगेशकर, आदिनाथ मंगेशकर, शिव कुमार शर्मा और मयूरेश पई। मयूरेश महाराष्ट्र सरकार के संस्कृति निदेशालय के निदेशक हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस कॉलेज की स्थापना को लेकर पूरी परियोजना की व्यक्तिगत रूप से निगरानी भी कर रहे हैं।
3 of 6
उद्धव ठाकरे
- फोटो : पीटीआई
जानकारी के मुताबिक लता दीनानाथ मंगेशकर इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ म्यूजिक व म्यूजियम के लिए स्थान का चयन भी हो गया है। लता मंगेशकर के निधन के बाद बीजेपी ने दादर के शिवाजी पार्क में ही जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया था, एक स्मारक बनाने की मांग की थी। लेकिन, शिवसेना की अगुआई वाली महाराष्ट्र सरकार ने इसके लिए मुंबई के कालीना स्थित बॉम्बे यूनिवर्सिटी में पांच एकड़ जगह चिन्हित कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लता मंगेशकर, उद्धव ठाकरे
- फोटो : सोशल मीडिया
लता दीनानाथ मंगेशकर इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ म्यूजिक व म्यूजियम की स्थापना और इसके संचालन के लिए महाराष्ट्र सरकार ने शुरू में एक अध्ययन समिति गठित की थी। अब जो कोर समिति बनी है, वह पहले से बनी इस अध्ययन समिति से इस बारे में चर्चा करेगी और उसकी अनुशंसाओं के आधार पर इस कॉलेज की स्थापना के बारे में आगे की कार्यवाही करेगी। इस कॉलेज के लिए चिन्हित जमीन को निदेशालय को स्थानांतरित करने की कार्रवाई तेजी से पूरे करने के निर्देश भी महाराष्ट्र सरकार ने दिए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
लता मंगेशकर के निधन के बाद उनके गानों की संख्या को लेकर भी काफी विवाद रहा। तमाम लोगों ने उनकी गिनीज बुक में रिकॉर्डिंग्स को ही उनके गानों की संख्या मान लिया। गिनीज बुक ने गाने लिखने के बजाय रिकॉर्डिंग शब्द का उल्लेख किया था और लता मंगेशकर के साथ 21 देशों के 53 शहरों में 123 शोज की यादें अपनी पुस्तक ‘इन सर्च ऑफ लता मंगेशकर’ में संजोने वाले हरीश भिमानी बताते हैं कि उस दौर में हर गाने की दो से तीन रिकॉर्डिंग होना आम बात थी। सुमन चौरसिया की किताब ‘लता समग्र’ में भी लता मंगेशकर के 2014 तक गाए गानों की सूची है। इस किताब के मुताबिक लता मंगेशकर ने जो गाने गाए उनमें हिंदी फिल्मी गाने 5328, गैर फिल्मी गाने 198, अप्रकाशित गाने 127, मराठी 405, बंगाली 206, संस्कृत 24, गुजराती 48, पंजाबी 69, दूसरों के गाए गानों के संस्करण 38 और अन्य 48 शामिल हैं। इन गानों की कुल संख्या 6550 बताई जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।