Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Lata Mangeshkar Passed Away: Lata Mangeshkar was fond of these things from season to festival know what was the choice of Nightingale of india
{"_id":"61ff7d9c4dc0167f062d44dc","slug":"lata-mangeshkar-passed-away-lata-mangeshkar-was-fond-of-these-things-from-season-to-festival-know-what-was-the-choice-of-nightingale-of-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lata Mangeshkar Passed Away: क्रिकेट से लेकर फोटोग्राफी तक, इन चीजों की शौकीन थीं लता मंगेशकर,जानें स्वर कोकिला की पसंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lata Mangeshkar Passed Away: क्रिकेट से लेकर फोटोग्राफी तक, इन चीजों की शौकीन थीं लता मंगेशकर,जानें स्वर कोकिला की पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:25 PM IST
सार
अपने सुरों से लोगों का दिल जीतने वालीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92वें साल की उम्र में निधन हो गया है। अपने जीवन के 80 साल संगीत को समर्पित करने वालीं लता मंगेशकर के गानों का जादू आज भी लोगों के सर चढ़कर बोलता है।
विज्ञापन
1 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने सुरों से लोगों का दिल जीतने वालीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92वें साल की उम्र में निधन हो गया है। अपने जीवन के 80 साल संगीत को समर्पित करने वालीं लता मंगेशकर के गानों का जादू आज भी लोगों के सर चढ़कर बोलता है। सुरों की मल्लिका कही जाने वाली लता जी भले ही अब हमारे बीच नहीं रहीं लेकि, उनकी सुरीली आवाज हमेशा हमारे बीच गूंजती रहेगी। लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में एक से बढ़कर एक गीतों को गाया है। उनके गाए गीतों में से किसी एक को सर्वश्रेष्ठ चुनना नामुमकिन है। लता मंगेशकर के गाने हर आयु वर्ग के लोग पसंद करते हैं। यही वजह है कि उनके जाने से आज देश का हर इंसान दुखी है।
अपनी आवाज से हर किसी को दीवाना बनाने वालीं लता मंगेशकर को भी कुछ चीजे बेहद पसंद थी। हर आम इंसान की तरह लता मंगेशकर की भी मौसम से लेकर खेल तक की अपनी पसंद थी। उनके व्यक्तित्व पर उनकी इस पसंद का प्रभाव भी देखने को मिलता था। आज हम सब को छोड़कर अनंत में विलीन हो चुकीं लता मंगेशकर अब अपनी आवाज के जरिए हम सबके बीच जिंदा रहेंगी। आइए जानते हैं लता जी की कुछ ऐसी पसंद के बारे में जिसे बहुत कम ही लोग जानते होंगे।
2 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : फाइल
हर व्यक्ति के जीवन में एक मौसम ऐसा होता है, जिसे वह बेहद पसंद करता है। लता जी की बात करें तो उन्हें शरद ऋतु बेहद पसंद थी। वहीं उनके पसंद के समय की बात करें तो लता जी को पौ फटने का समय यानी सूर्योदय से पहले का समय बेहद लोकप्रिय था। अपनी आवाज से हर जरिए जिंदादिली और उल्लास भरने वालीं लता मंगेशकर को रोशनी और दीपों का पर्व दीपावली बेहद प्रिय था।
3 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : फाइल
लता जी के पसंदीदा रंग की बात करें तो उन्हें सफेद रंग बेहद प्यारा था। सफेद रंग के प्रति उनकी यह पसंद उनके पहनावे में भी साफ दिखाई देती थी। यही वजह है कि लताजी अक्सर सफेद रंग की साड़ी में ही नजर आती थी। लता जी पर उनका यह पसंदीदा रंग बेहद खूबसूरत भी लगता था। सादगी भरे जीवन को जीने वालीं लता मंगेशकर को एक खास किस्म के जेवरात भी पसंद थे। लता जी को हीरे जड़ी चुड़िया काफी पसंद आते थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा स्वर कोकिला के पसंदीदा शहर की बात की जाए तो उन्हें देश में मुंबई और विदेश का न्यूयॉर्क शहर लोकप्रिय था। लता मंगेशकर को ग्रंथों में ज्ञानेश्वरी तथा गीता, स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण और महर्षि अरविंद का साहित्य बेहद पसंद था। वहीं लता दीदी के पसंदीदा संत की बात करें तो वह मारीबाई को काफी पसंद करती थीं।
विज्ञापन
5 of 5
सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सुरों के उस्ताद रहीं लता मंगेशकर को कुछ खेल भी काफी लोकप्रिय थे। लता जी को खेलों में क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस बेहद पसंद था। क्रिकेट की प्रति उनका लगाव अक्सर देखने को मिलता था। वहीं, लता मंगेशकर के शौक की बात करें तो 13 साल की उम्र से गायकी कर रहीं लता जी को गायन के अलावा फोटोग्राफी और खाना बनाने का बेहद शौक था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।