फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lata Mangeshkar Passed Away: पांच भाई- बहनों में सबसे बड़ी थीं लता मंगेशकर, कुछ ऐसा था स्वर कोकिला का परिवार

Sun, 06 Feb 2022 12:25 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 06 Feb 2022 12:25 PM IST
सार

अपने सुरों से लोगों का दिल जीतने वालीं लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। लता जी ने रविवार सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनते ही हर किसी का दिल टूट गया और आंखें आंसुओं से भीग गई।

विज्ञापन
Lata Mangeshkar Passed Away: Lata Mangeshkar was the eldest of five siblings here the family of swar kokila looks like
लता मंगेशकर का परिवार - फोटो : अमर उजाला

अपने सुरों से लोगों का दिल जीतने वालीं लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। लता जी ने रविवार सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनते ही हर किसी का दिल टूट गया और आंखें आंसुओं से भीग गई। स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर की आवाज आज भी कानों में मिश्री घोल देती है। साल 1942 हमें अपने करियर की शुरुआत करने वाली लता जी को फिल्म ‘महल’ के गाने ‘आने वाला आएगा’ से पहचान मिली। लता जी ने अपने इस लंबे करियर में 30,000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी, लेकिन आज यही आवाज खामोश हो गई है।

रविवार की सुबह देश के हर व्यक्ति के लिए दुखी करने वाली सुबह साबित हुई। लता मंगेशकर के निधन की खबर सामने आते ही कई लोगों के लिए इस पर भरोसा करना मुश्किल हो गया था। देश- दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वालीं लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। 13 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। लता जी के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर संगीत की दुनिया और मराठी रंगमंच के जाने-माने व्यक्ति थे। लता जी को अपने पिता से ही संगीत की शिक्षा मिली थी।

Lata Mangeshkar Passed Away: Lata Mangeshkar was the eldest of five siblings here the family of swar kokila looks like
लता मंगेशकर का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

लता जी के पिता ने अपने गांव मंगेशी के नाम पर अपना उपनाम मंगेशकर रखा था। लता जी की मां का नाम श्रीमती माई था। जन्म के समय लता जी का नाम हेमा रखा गया था, लेकिन कुछ समय बाद उनके पिता ने थिएटर के कैरेक्टर लतिका के नाम पर उनका नाम लता रख दिया। लता मंगेशकर पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी बहन थीं। उनके बाद उनकी तीन बहनें मीना मंगेशकर, आशा भोंसले, उषा मंगेशकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर हैं। लता मंगेशकर समेत सभी भाई- बहनों ने अपनी आजीविका के रूप में संगीत को ही चुना।

 

Lata Mangeshkar Passed Away: Lata Mangeshkar was the eldest of five siblings here the family of swar kokila looks like
लता मंगेशकर का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1982 में लता जी के पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारी उन पर आ गई थी। ऐसे में 13 साल की छोटी सी उम्र में ही पैसों की तंगी दूर करने के लिए लता मंगेशकर ने कुछ हिंदी और मराठी फिल्मों में काम करना शुरू किया था। परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से लता मंगेशकर ने कभी शादी नहीं की। वहीं उनकी छोटी बहन आशा भोंसले ने 16 साल की उम्र में परिवार के खिलाफ जाकर दिग्गज गायक आर डी बर्मन से शादी की और उनके तीन बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Passed Away: Lata Mangeshkar was the eldest of five siblings here the family of swar kokila looks like
लता मंगेशकर का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं लता की तीसरी बहन मीना मंगेशकर ने भी हिंदी और मराठी फिल्मों में पार्श्वगायन किया है। इसके अलावा उन्होंने कुछ गानों को कंपोज भी किया है। मीना ने शादी के बाद बच्चों के लिए कई गाने रिकॉर्ड किए। वहीं, उषा मंगेशकर ने भी बड़ी बहन की तरह शादी नहीं की। उन्होंने हिंदी, नेपाली, भोजपुरी और गुजराती भाषा में कई गानों को अपनी आवाज दी है। इसके अलावा उषा मंगेशकर पेंटिंग में भी खास रुचि रखती हैं। उषा ने दूरदर्शन के लिए एक म्यूजिकल ड्रामा भी प्रोड्यूस किया था। लता मंगेशकर के भाई  हृदयनाथ  मंगेशकर ने भी शास्त्रीय संगीत में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्हें प्यार से सब बाला साहेब बुलाते हैं।  हृदयनाथ के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनकी बेटी राधा मंगेशकर भी पिता के साथ स्टेज पर गाना गाती हैं।

विज्ञापन
Lata Mangeshkar Passed Away: Lata Mangeshkar was the eldest of five siblings here the family of swar kokila looks like
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

अपने लंबे करियर के दौरान लता मंगेशकर ने कई गानों को अपनी सुरीली आवाज दी। कम लोग ही जानते होंगे कि लताजी गायिका होने के साथ-साथ एक संगीतकार भी थीं। उनका अपना एक फिल्म प्रोडक्शन भी था, जिसके बैनर तले फिल्म ‘लेकिन’ बनी थी। इस फिल्म के लिए लता जी को सर्वश्रेष्ठ गायिका का नेशनल अवार्ड भी मिला था। 61 साल की उम्र में नेशनल अवार्ड जीतने वालीं लता जी एकमात्र गायिका रहीं। इसके अलावा भी फिल्म ‘लेकिन’ ने पांच और नेशनल अवार्ड हासिल किए थे। साल 2001 में लता मंगेशकर को संगीत की दुनिया में अपना अमिट योगदान देने के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें पद्म विभूषण, पद्म भूषण दादासाहेब फाल्के अवार्ड भी मिल चुके हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed