{"_id":"61ff810bff606a449a47e53c","slug":"lata-mangeshkar-passed-away-singer-unseen-photo-from-youth-to-till-now-see-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lata Mangeshkar passed away: कई सारी यादों से भरा लता मंगेशकर का सफर, तस्वीरों में देखें स्वर कोकिला के पुराने दिनों की झलक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lata Mangeshkar passed away: कई सारी यादों से भरा लता मंगेशकर का सफर, तस्वीरों में देखें स्वर कोकिला के पुराने दिनों की झलक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। लता जी 8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं, जिसके बाद से ही वह मुंबई के ब्रीच कैंड अस्पताल में भर्ती थीं। लेकिन रविवार को सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर स्वर कोकिला ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। लता मंगेशकर ने अपने लंबे करियर में अनगिनत गाने गाए हैं। हर कोई उनकी आवाज का दीवाना है। ऐसे में हम आपको लता मंगेशकर से जुड़ी कुछ यादगार तस्वीरें दिखाते हैं, जिन्हें देखकर यकीनन आप भी खुश हो जाएंगे।
लता मंगेशकर अपनी आवाज के दम पर हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी। वह अपने करियर में कई पुरस्कारों से सम्मानित भी हुईं, जिसमें पद्म भूषण, दादा साहेब फाल्के, पद्म विभूषण, भारत रत्त समेत कई पुरस्कार शामिल है। लता मंगेशकर साल 1969 में पद्म भूषण से सम्मानित हुई थीं। इस दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति जाकिर हुसैन ने लता मंगेशकर को पद्म भूषण पुरस्कार दिया था, जिसकी एक तस्वीर आज भी मौजूद है।
2 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से भी लताजी की मुलाकात होती थी। इंदिरा गांधी को लता मंगेशकर की आवाज बेहद पसंद थीं। लता मंगेशकर और इंदिरा गांधी दोनों ही आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी एक तस्वीर में दोनों का मधुर रिश्ता साफ नजर आता है।
3 of 5
लता मंगेशकर, जवाहरलाल नेहरू
- फोटो : सोशल मीडिया
लता मंगेशकर की आवाज को तत्कालिन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी काफी पसंद करते हैं। एक बार जब लता मंगेशकर ने नेशनल स्टेडियम में प्रधानमंत्री नेहरू के सामने 'ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी' गाना गाया था, तो नेहरू जी की आंखों से आंसू आ गए थे। लता जी की आवाज में इस गाने को सुनने के बाद नेहरू जी गायिका से बात करना चाहते थे। इस दौरान जब जवाहरलाल नेहरू ने लता जी से मुलाकात की थी, तब उन्होंने स्वर कोकिला से कहा कि लता तूने मुझे रुला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
ये तस्वीर भारत रत्न लता मंगेशकर के जवां दिनों की है। इस तस्वीर में उन्होंने सफेद साड़ी पहनी हुई है। लता जी अक्सर सफेद साड़ी में ही देखी जाती थीं। आज भी अगर उनकी पुरानी तस्वीरों को उठाकर देखा जाए, तो अधिकतर में वह इसी लिबास में नजर आती हैं। जब लता मंगेशकर को सिल्वर डिस्क से सम्मानित किया गया था। उस मौके की तस्वीर में भी वह इसी अंदाज में नजर आई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
लता मंगेशकर, दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कई लोगों के साथ लता मंगेशकर का रिश्ता काफी खास था। लता मंगेशकर दिलीप कुमार को अपना भाई मानती थीं। लेकिन दोनों के बीच भी विवाद हुआ था। दोनों के बीच एक गाने की वजह से अनबन हो गई थी। इसका नतीजा ये हुआ कि लता मंगेशकर और दिलीप कुमार ने 13 साल बात नहीं की थी। लेकिन दोनों की एक तस्वीर है, जिसमें लता जी दिलीप कुमार को राखी बांधती हुई दिख रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।