{"_id":"5c5ef30ebdec2256646ab710","slug":"lata-mangeshkar-upset-on-song-mungda-remake-in-the-movie-total-dhamaal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'टोटल धमाल' में 'मुंगड़ा' के रीमेक पर लता मंगेशकर ने जताई नाराजगी, डायरेक्टर ने दी ये सफाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'टोटल धमाल' में 'मुंगड़ा' के रीमेक पर लता मंगेशकर ने जताई नाराजगी, डायरेक्टर ने दी ये सफाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 09 Feb 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टोटल धमाल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का एक रीमेक गाना 'मुंगड़ा' भी रिलीज हुआ है। फिल्म 'इनकार' (1978) में 'मुंगड़ा' सॉन्ग लता मंगेशकर ने गाया था। उस दौरान ये गाना बहुत हिट हुआ था और आज भी लोगों की जुबां पर रटा हुआ है। लेकिन जब लता ने 'मुंगड़ा' का रीमेक सुना तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
2 of 7
Total Dhamaal
- फोटो : firstpost
एक अखबार में दिए इंटरव्यू में लता ने खुद के गाए सुपरहिट सॉन्ग मुंगड़ा के रीमेक को लेकर गुस्सा जाहिर कर कहा कि उन्हें ये गाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। लता ने बताया कि इस गाने के रीमेक के लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई। उन्होंने आगे कहा कि ऑरिजनल सॉन्ग को इस तरह से पेश करना उनकी छवि खराब करने जैसा है।
3 of 7
total dhamaal
ऐसे में लता के नाराजगी जताने के बाद फिल्म के डायरेक्टर इंदर कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी फिल्म 'इश्क' का गाना 'नींद चुराई मेरी' के लिए भी किसी ने कोई अनुमति नहीं ली थी। इंदर ने आगे कहा कि म्यूजिक लेबल के पास सारे राइट्स होते हैं और उस लेबल के मालिक को अधिकार है कि वो क्या करना चाहता है। बता दें कि रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' में इस गाने का रीमेक बनाया था जिसमें अजय देवगन भी थे। बता दें कि फिल्म 'इश्क' में भी अजय देवगन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
total dhamaal
बता दें कि मराठी में 'मुंगड़ा' चींटे को कहते हैं। 70 के दशक में रिलीज हुई निर्देशक राज एन सिप्पी की फिल्म 'इनकार' के गाने तू मुंगड़ा मुंगड़ा के गाने का टोटल धमाल तक रिक्रिएशन होते-होते हिंदी सिनेमा अपनी चाल, चरित्र और चेहरा सब बदल चुका है। विद्या सिन्हा तब फिल्म की हीरोइन थीं और आइटम नंबर हेलेन ने किया था। अब हेलेनों की जरूरत ही नहीं बची, सोनाक्षी सिन्हा जैसी हीरोइनें ही आइटम नंबर करने लगी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Sonakshi Sinha
- फोटो : amar ujala
टोटल धमाल का मुंगड़ा एक डिजिटल रेडियो की ब्रांडिंग से शुरू होते ही स्वीमिंग पूल में छलांग लगा देता है। छरहरी काया वाली सोनाक्षी सिन्हा स्वीमिंग पूल से निकलते हुए दिखाती हैं कि कितनी मेहनत की है उन्होंने खुद को श्रद्धा कपूर, कृति सैनन और यामी गौतम के दौर के कम्पीटिशन में बचाए रखने की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।