फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Searched Male Celebrity: मौत के बाद सबसे ज्यादा खोजे गए सिद्धार्थ शुक्ला, सलमान दूसरे नंबर पर

Fri, 03 Dec 2021 04:30 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
Late actor Sidharth Shukla name tops Yahoo most searched male celebrity 2021 list here are other list
सलमान खान, सिद्घार्थ शुक्ला - फोटो : instagram

याहू ने साल 2021 में टॉप सर्च किए गए लोगों की एक लिस्ट जारी की है। याहू गूगल की तरह ही एक सर्च इंजन है। जिसमें लोग अपनी रुचि या जानकारी के हिसाब से सर्च करते हैं। इसी सर्च डाटा के आधार पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों के नामों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों और न्यूजमेकर्स के नाम के साथ टॉप इवेंट भी शामिल हैं। इस लिस्ट में याहू में सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलिब्रिटीज के नाम भी जारी किए हैं। इस लिस्ट में सिनेमा और टीवी जगत के एक ऐसे सितारे का नाम भी शामिल है, जिसने हाल ही में इस दुनिया को विदा कह दिया। याहू की टॉप सर्च लिस्ट में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का नाम सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी में नंबर वन पर रहा तो वहीं इस लिस्ट में बॉलीवुड के खान सलमान दूसरे नंबर पर रहे। तो चलिए जानते हैं कि इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली हस्तियों में किस-किस का नाम शामिल है।

Late actor Sidharth Shukla name tops Yahoo most searched male celebrity 2021 list here are other list
अल्लु अर्जुन - फोटो : Instagram

दूसरे नंबर पर रहे सलमान तो तीसरे पर अल्लू अर्जुन-
याहू की तरफ से जारी की गई मोस्ट सर्च लोगों की लिस्ट में जहां सलमान खान दूसरे नंबर पर रहे तो वहीं तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा। इस समय अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है, जिसको लेकर अभिनेता अल्लू अर्जुन चर्चा में बने हुए हैं।

Late actor Sidharth Shukla name tops Yahoo most searched male celebrity 2021 list here are other list
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

सबसे ज्यादा सर्च किया गया इस अभिनेत्री का नाम-
याहू की लिस्ट में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फीमेल सेलिब्रिटी में करीना कपूर का नाम पहले नंबर पर रहा तो वहीं कटरीना कैफ दूसरी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस रहीं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहा तो वहीं दीपिका पादुकोण चौथे नंबर पर और आलिया भट्ट पांचवीं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्री बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Late actor Sidharth Shukla name tops Yahoo most searched male celebrity 2021 list here are other list
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram

इन दिवंगत लोगों को भी किया गया सबसे ज्यादा सर्च-
जहां सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का नाम सबसे ऊपर है तो वहीं दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार चौथे, तो वहीं दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रहा। 

विज्ञापन
Late actor Sidharth Shukla name tops Yahoo most searched male celebrity 2021 list here are other list
tarak mehta

एंटरटेनमेंट में टॉप सर्च में रहा ये सीरियल-
याहू की टॉप सर्च लिस्ट में टीवी सीरियल, टीवी शोज, फिल्मों और ओटीटी की सीरीजों के नाम भी जारी किए गए हैं। सीरियल की लिस्ट में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला सीरियल रहा तो वहीं 'राधा कृष्ण' सीरियल दूसरे नंबर पर रहा। इस लिस्ट में बेव सीरीज मनी हाइस्ट सीजन 5 और फिल्म शेरशाह का नाम शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed