फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहनाज की आंखें हुईं नम, माहिरा ने की मनमानी, देखें क्या कुछ है बिग बॉस के घर के हाल

Thu, 05 Dec 2019 07:23 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 05 Dec 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
Latest Updates of Bigg Boss 13 Shehnaz Gill Mahira Sharma Asim Riaz Siddharth Shukla Paras Chhabra
शहनाज, माहिरा - फोटो : Social Media

बिग बॉस के घर का मेलो ड्रामा से तो पुराना नाता है। रोना-धोना, लड़ाई-झगड़ा, प्यार मोहब्बत, जब तक ये सब ना दिखे तब तक तो लगता ही नहीं हम बिग बॉस देख रहे हैं। तो इस पैकेज में हम आपको बताने वाले हैं कि आने वाले हफ्ते में बिग बॉस के घर में क्या क्या देखने को मिलेगा। जैसे क्यों हुईं शहनाज की आंखें नम, शहनाज किससे करती हैं मोहब्बत, पारस ने कैसे उठाया संचालक के पद का फायदा, एक बार फिर सिद्धार्थ आसिम आमने-सामने और माहिरा की मनमानी। 



Latest Updates of Bigg Boss 13 Shehnaz Gill Mahira Sharma Asim Riaz Siddharth Shukla Paras Chhabra
शहनाज कौर गिल - फोटो : Social Media

शहनाज की हुईं आँखें नम
बिग बॉस के घर में पंजाब की कटरीना यानी कि शहनाज की आंखें नम हो गईं। घर में हमेशा हंसने-हंसाने वाली, चुलबुली सी शहनाज को आखिर हुआ क्या जो वो इतना रो रही हैं। दरअसल शहनाज बिग बॉस के एक पैसले की वजह से जमकर रोईं। बिग बॉसने फैसला सुनाते हुए बताया कि पारस को घर से बाहर जाना होगा। जिसके बाद शहनाज खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट फूटकर रोने लगीं। 

Latest Updates of Bigg Boss 13 Shehnaz Gill Mahira Sharma Asim Riaz Siddharth Shukla Paras Chhabra
सना, पारस - फोटो : Social Media

सना का इजहार-ए-इश्क
बिग बॉस के फैसले के बाद शहनाज खूब रोईं। रोते रोते शहनाज ने अपने प्यार का इजहार भी कर दिया। शहनाज ने बताया कि वो पारस से बेहद प्यार करती हैं। पारस के बेघर होने के दौरान उन्होंने पारस को गले लगाया और उन्हें आई लव यू कह दिया। इसके बाद शहनाज की दोस्त आरती ने उनकी थोड़ी टांग खिंचाई की। फिर आसिम ने शहनाज से अलग से भी जब पूछा तब उन्होंने कुबूल कर लिया कि वो प्यार करती हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Updates of Bigg Boss 13 Shehnaz Gill Mahira Sharma Asim Riaz Siddharth Shukla Paras Chhabra
पारस छाबड़ा - फोटो : Social Media

पारस ने उठाया संचालक के पद का फायदा
बिग बॉस हाउस में कोई भी टास्क बिना किसी झिक-झिक के हो जाए ऐसा कैसे हो सकता है। कई दिनों से शांत बैठे पारस एक बार फिर से अपने रूप में आ गए हैं। पारस ने तो इस बार किसी की भी एक ना सुनी और बस टास्क के दौरान मनमानीकरने लगे। संचालक के पद का भी पारस ने इतना फायदा उठाया कि घरवाले भी उनकी इस हरकत से काफी नाराज हो गए।

विज्ञापन
Latest Updates of Bigg Boss 13 Shehnaz Gill Mahira Sharma Asim Riaz Siddharth Shukla Paras Chhabra
सिद्धार्थ, आसिम - फोटो : Social Media

सिद्धार्थ-आसिम फिर आमने-सामने
सिद्धार्थ और आसिम की दोस्ती तो शुरुआत से ही सबने देखी है। लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ते जा रहा है इनकी दुश्मनी भी देखने मिलने लगी है। लेकिन फैन्स इनकी दुश्मनी देखना नहीं चाहते पर दोनों हैं कि मानते ही नहीं। अब टास्क के दौरान हुई गहमा गहमी में आरती को चोट क्या लग गई। दोनों एक बार फिर से आमने-सामने आ गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed