फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई ने चार लाख की राइफल से सलमान को मारने की रची थी साजिश, ऐसे फेल हुई प्लानिंग

Mon, 06 Jun 2022 10:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 06 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi had made a plan to kill Salman khan with a rifle , police failed the conspiracy
सलमान खान-लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें एक लेटर के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। इस लेटर के सामने आने के बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा सोमवार को उनके घर के बाहर कुछ सीबीआई अफसर भी नजर आए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब एक्टर को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई नाम का एक गैंगस्टर अभिनेता को जान से मारने की खुली धमकी दे चुका है। इसे अंजाम देने के लिए लॉरेंस ने पूरी तैयारी भी कर ली थी, लेकिन समय रहते पुलिस ने गैंगस्टर के प्लान को फेल कर दिया।

Lawrence Bishnoi had made a plan to kill Salman khan with a rifle , police failed the conspiracy
लॉरेंस विश्नोई - फोटो : अमर उजाला
कबूली थी साजिश की बात

लॉरेंस बिश्नोई इस समय जेल में बंद है। साल 2021 में सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। लॉरेंस ने बताया था कि उसने सलमान को मारने की पूरी प्लानिंग कर ली थी। इस वारदात को अंजाम देने का जिम्मा उसने राजस्थान के गैंगस्टर संपत नेहरा को दिया था। इसके बाद संपत ने मुंबई आकर सलमान के घर की रेकी भी की थी।

Lawrence Bishnoi had made a plan to kill Salman khan with a rifle , police failed the conspiracy
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया
फेल हुई प्लानिंग
लॉरेंस ने पूछताछ में बताया था कि उस समय संपत के पास एक पिस्टल थी जिसकी वजह से वह दूर से सलमान पर निशाना नहीं लगा सकता था। इसके बाद उसने अपने गांव के रहने वाले दिनेश फौजी से आरके स्प्रिंग की राइफल मंगवाई थी। इसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए थी। इससे पहले की राइफल संपत के पास पहुंचती पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद संपत भी पकड़ा गया और पुलिस ने वक्त रहते लॉरेंस की प्लानिंग फेल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi had made a plan to kill Salman khan with a rifle , police failed the conspiracy
सलमान-लॉरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों दी थी धमकी?

दरअसल, यह मामला काले हिरण के शिकार के मामले से जुड़ा है। इस केस में सलमान खान का नाम सामने आने के बाद से ही लॉरेंस एक्टर से नाराज था। राजस्थान में बिश्नोई समाज के लोग काले की हिरण को पवित्र मानते हैं, यही वजह है कि गैंगस्टर ने सलमान को जान से मारने की धमकी दे डाली थी। साल 2008 में एक कोर्ट के बाहर लॉरेंस ने धमकी देते हुए कहा था कि वह जोधपुर में सलमान को मार देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed