सब्सक्राइब करें

Death Anniversary: पराए मर्द को न छूने की वजह से लीला मिश्रा को जिंदगी भर मिले मां, मौसी और नानी के रोल, कभी नहीं किया ऑन स्क्रीन रोमांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 17 Jan 2022 09:06 AM IST
विज्ञापन
Leela Mishra Death anniversary special: Sholay mausi famous for playing Aunt or mother role in films
अभिनेत्री लीला मिश्रा - फोटो : Twitter

हिंदी सिनेमा में ऐसे कई कलाकार रहे जिन्होंने छोटे-छोटे किरदारों से हमेशा के लिए पहचान बना ली। ऐसी ही एक कलाकार थीं लीला मिश्रा। 80 साल की उम्र में 17 जनवरी, 1988 में लीला मिश्रा का निधन हुआ था। आज लीला मिश्रा की पुण्यतिथि है। फिल्म शोले ने लीला को मौसी के रूप में घर-घर मशहूर कर दिया। अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री लीला मिश्रा का जन्म 1908 में उत्तर प्रदेश के रायबरेली के एक गांव में हुआ था।

Trending Videos
Leela Mishra Death anniversary special: Sholay mausi famous for playing Aunt or mother role in films
अभिनेत्री लीला मिश्रा - फोटो : Instagram

लीला जब 12 साल की हुईं तो उनकी शादी राम प्रसाद मिश्रा से कर दी गई। वे साइलेंट फिल्मों में करैक्टर आर्टिस्ट थे। राम प्रसाद जब मुंबई आए तो लीला को भी साथ में ले आए। अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्में करने वाली लीला मिश्रा ने करियर की शुरुआत 40 के दशक में की थी। पहली फिल्म के लिए उन्हें 500 रुपये मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leela Mishra Death anniversary special: Sholay mausi famous for playing Aunt or mother role in films
अभिनेत्री लीला मिश्रा - फोटो : Twitter

लीला मिश्रा बेहद खूबसूरत अभिनेत्री थीं लेकिन उन्होंने कभी कोई लीड रोल नहीं निभाया। ऐसा नहीं था कि उन्हें लीड रोल ऑफर नहीं हुए बल्कि उन्होंने करने से ही मना कर दिया था। इसके पीछे की वजह कही जाती है लीला मिश्रा को पराए मर्दों का छूना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। यही वजह थी कि वो हमेशा ही मां, मौसी, नानी और चाची वाले किरदारों में ही नजर आती थीं। 

Leela Mishra Death anniversary special: Sholay mausi famous for playing Aunt or mother role in films
अभिनेत्री लीला मिश्रा - फोटो : Twitter

17 की उम्र में बनीं मां
लीला मिश्रा को आज भी चश्मे बद्दूर, प्रेम रोग, शोले, आवारा, प्यासा, नदिया के पार, परिचय, सौदागर, मां का आंचल, जय संतोषी मां, बैराग जैसी कई फिल्मों के लिए जाना जाता है। पर्दे पर हमेशा मां और मौसी का किरदार निभाने वाली लीला मिश्रा असल जिंदगी में 17 की उम्र में ही मां बन गई थीं। और 18 साल की छोटी उम्र से ही वे ऑन स्क्रीन मां का किरदार निभाने लगीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed