{"_id":"60b5b4ea8ebc3e7fee7768f4","slug":"libi-rana-aka-nivedita-untold-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने जमाने की मशहूर अदाकारा थीं लीबी राणा, फिल्में छोड़ी तो लोगों ने भी भुला दिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने जमाने की मशहूर अदाकारा थीं लीबी राणा, फिल्में छोड़ी तो लोगों ने भी भुला दिया
60 से 70 के दशक में बॉलीवुड में काम करने वाली अभिेनेत्रियां भले ही आज उम्र के उस पायदान पर पहुंच गई हैं जब खूबसूरती कुछ ढल गई है लेकिन वो दौर नहीं भुला सकते जब वो फिल्मी पर्दे को अपनी खूबसूरती से चमकाती थीं।
60 और 70 के दशक की रहीं बड़ी हीरोइन
वैसे तो 60 और 70 के दशक में कई अभिनेत्रियां रहीं जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर अपना दमखम दिखाया। इनमें मुमताज से लेकर परवीन बॉबी, जीनत अमान जैसी कई हीरोइनें शामिल थीं। उसी दौर में एक ऐसी हीरोइन रही जिसने छोटी-छोटी भूमिकाओं के दम पर ही ऐसी पहचान पा ली कि हर कोई उसका फैन हो गया था। ये हीरोइन थीं लीबी राणा यानि निवेदिता। गाल में पड़ने वाले डिंपल और गजब की मुस्कुराहट से उन्होंने सभी का दिल जीत दिया था। वे फिल्मों में हमेशा साइड रोल में दिखाई दीं लेकिन बड़ी-बड़ी हीरोइनों को उन्होंने टक्कर दी।
2 of 6
लीबी राणा
- फोटो : सोशल मीडिया
लीबी राणा ने 60 के दशक में 'तू ही मेरी जिंदगी', 'फरिश्ता', 'ज्योति', 'धरती कहे पुकार के' और 'धुंध' जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों ने लीबी राणा को एक अलग पहचान दी। फिल्म 'ज्योति' में एक्टर संजीव कुमार के साथ उनकी जोड़ी को काफी सराहा गया। दोनों की इस फिल्म से काफई पहचान मिली।
3 of 6
libi rana
हालांकि कहा जाता है बॉलीवुड में अभिनेत्रियों का करियर लंबा नहीं रहता। कभी शादी तो कभी परिवार और बच्चों में उलझी ये हीरोइने अपने अच्छे खासे करियर को छोड़ देती हैं। लीबी राणा के साथ भी ऐसा ही हुआ। लीबी राणा के सितारे गर्दिश में पहुंचे तो लोग उनसे कन्नी काटने लगे। एक दौर था जब लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लीबी राणा
जो लीबी अपनी एक नजर से लोगों को घायल कर देती थीं, वो दुनिया के सामने नजरें छिपाकर भागने लगीं। 2006 में फिल्मों से संन्यास लेने के लंबे समय बाद, उन्होंने कहा, ठीक है, हां, मैं एक बार फिल्मों में थी। यह मजेदार था लेकिन आप तब तक करियर खत्म हो जाने तक वहीं नहीं रुके रह सकते।
विज्ञापन
5 of 6
लीबी राणा
- फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्म क्रिटिक खालिद मोहम्मद सालों पहले लीबी राणा से मुबंई के होटल ताज में एक बुक शॉप पर टकराए थे। लीबी राणा को देख खालिद तुरंत पहचान गए। जैसे ही खालिद ने हिम्मत जुटाकर लीबी राणा से कहा कि वो एक्ट्रेस लीबी राणा हैं, तो लीबी नजरें चुराकर भागने लगीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।