फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Businessman Remake: महेश बाबू की फिल्म का रीमेक बनाना चाहते हैं पुरी जगन्नाथ, बोले- हिंदी बेल्ट में आएगी पसंद

Tue, 23 Aug 2022 08:54 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 23 Aug 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Liger Director Puri Jagannadh wanted to make Mahesh Babu Businessman and Pokiri hindi Remake
पुरी जगन्नाथ, महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

पुरी जगन्नाथ इन दिनों अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस पैन इंडिया फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। पुरी जगन्नाथ को 'वांटेड' (पोकिरी) और 'सिम्बा' (टेम्पर) के मूल तेलुगू संस्करणों के निर्देशक होने के लिए हिंदी बेल्ट में जाना जाता है। हाल ही में पुरी जगन्नाथ ने बताया कि वह महेश बाबू की फिल्म 'बिजनेसमैन' का हिंदी में रीमेक बनाना चाहते हैं।

Liger Director Puri Jagannadh wanted to make Mahesh Babu Businessman and Pokiri hindi Remake
पुरी जगन्नाथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल, पुरी जगन्नाथ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह तेलुगू फिल्म 'बिजनेसमैन' का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म में अभिनेता के लिए बहुत सी गुंजाइश है और यह एक कम्यूनिकेशन बेस्ट फिल्म है। मुझे लगता है कि हिंदी बेल्ट में इसे लेकर काफी संभावनाएं हैं। मैं चाहता हूं कि मुझे इसपर विचार करने का समय मिले और मैं जल्दी ही इसे हिंदी दर्शकों के लिए बना सकूं।’

Liger Director Puri Jagannadh wanted to make Mahesh Babu Businessman and Pokiri hindi Remake
पुरी जगन्नाथ - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद निर्देशक ने कहा, 'मुझे लगता है कि बिजनेसमैन एक ऐसी फिल्म है जिसे महेश बाबू के साथ तेलुगू दर्शकों के लिए एक फ्रेंचाइजी में भी बदला जा सकता है। बहुत कुछ है जो मैं इस किरदार के साथ कर सकता हूं। पोकिरी के लिए भी ऐसा किया जा सकता है। मुझे 2010 की शुरुआत में दोनों फिल्मों के सीक्वल बनाने का विचार आया था, लेकिन तब महेश बाबू दूसरी फिल्मों में व्यस्त थे। हमने तब सीक्वल पर कभी चर्चा नहीं की और इसलिए दोनों फिल्में कभी बन ही नहीं पाईं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger Director Puri Jagannadh wanted to make Mahesh Babu Businessman and Pokiri hindi Remake
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पुरी जगन्नाथ ने हिंदी में निर्देशन करने को लेकर कहा कि वह सलमान खान के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। वहीं, वह वरुण धवन, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे कलाकारों के साथ भी काम करना चाहते हैं। बता दें कि पुरी के निर्देशन में बनी 'लाइगर' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में माइक टायसन भी कैमियो करते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed