{"_id":"630f40a24240e326f7094196","slug":"liger-distributor-spoken-about-film-failure-at-box-office-vijay-deverakonda-comments-ahead-of-the-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Liger: 'लाइगर' फ्लॉप होने से वितरक को 65 फीसदी का नुकसान, बोले- फिल्म की वजह से काफी पैसा खो दिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Liger: 'लाइगर' फ्लॉप होने से वितरक को 65 फीसदी का नुकसान, बोले- फिल्म की वजह से काफी पैसा खो दिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 31 Aug 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'लाइगर' के वितरक वारंगल श्रीनु ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने पर खुलकर बात की। साक्षात्कार के दौरान वारंगल श्रीनु ने उन रिपोर्टों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें दावा किया गया था कि पिछले साल उन्हें 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। वहीं अब लाइगर के धराशाई होने की वजह से यह नुकसान बढ़ गया है। उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता विजय देवरकोंडा की टिप्पणी के बारे में भी बात की। फिल्मों का बहिष्कार करने वाले लोगों के बारे में बोलते हुए, वारंगल ने कहा कि 'हम गरीब क्रू सदस्यों के गरीब परिवारों को बर्बाद कर रहे हैं'।
2 of 4
विजय देवरकोंडा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मीडिया हाउस से हुई बातचीत के दौरान पिछले 12 महीनों में 100 करोड़ रुपये के नुकसान वाली रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए, वारंगल श्रीनु ने कहा, 'नहीं, मैंने एक साल में 100 करोड़ नहीं गंवाए हैं। लेकिन मैंने बहुत सारा पैसा खो दिया है, इसमें कोई शक नहीं। लाइगर की वजह से मैंने अपने निवेश का लगभग 65 प्रतिशत खो दिया है।"
3 of 4
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइगर की रिलीज से पहले विजय द्वारा दिए गए बयानों के बारे में बात करते हुए वारंगल ने कहा, "मैं यह नहीं कह सकता कि वह अति-आत्मविश्वासी थे या नहीं। लेकिन अगर वह ओवर कॉन्फिडेंट थे तब भी फिल्म का बायकॉट करना किस तरह से वाजीब है? क्या हमें एहसास है कि पूर्वकल्पित धारणाओं के आधार पर अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं पर प्रतिबंध लगाने की योजना की वजह से हम गरीब क्रू सदस्यों के गरीब परिवारों को बर्बाद कर रहे हैं। यदि फिल्में घटेंगी तो कई परिवारों में अराजकता पैदा होगी क्योंकि वह अपने दैनिक भोजन के लिए इस काम पर ही निर्भर हैं। इसलिए फिल्म देखें, अगर आपको पसंद नहीं आती है, तो इसकी बुराई करें। लेकिन आप इसे रिलीज होने से पहले कैसे बुरा बता सकते हैं?"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विजय देवरकोंडा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म, लाइगर, पुरी जगन्नाथ द्वारा लिखित और निर्देशित है। हिंदी और तेलुगू भाषाओं में एक साथ शूट की गई इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और पुरी कनेक्ट्स द्वारा किया गया है। फिल्म में विजय, अनन्या पांडे, राम्या कृष्णा और रोनित रॉय हैं। वहीं बॉक्सर माइक टायसन कैमियो में हैं। फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही और स्रोतों के अनुसार, अपने शुरुआती सप्ताहांत में पूरे भारत में मात्र 35 करोड़ का कारोबार कर पाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।