आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू ने अपने फैंस के साथ एक खुशी की खबर साझा की है। 'कलयुग', 'लूटकेस' और 'गोलमाल' जैसी फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाने के बाद अभिनेता अब बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। कुणाल खेमू ने एक्सेल के साथ मिलकर अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का एलान कर दिया है।
Madgaon Express: कुणाल खेमू ने गणेश चतुर्थी के दिन किया डायरेक्टोरियल डेब्यू का एलान, फरहान अख्तर भी आए साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुणाल खेमू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट साझा कर अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू की घोषणा की है। फिल्म के पोस्ट को शेयर करते हुए कुणाल ने लिखा, 'गणपति बप्पा मोरिया, जैसा कि सभी अच्छी चीजें उनके नाम से शुरू होती हैं। मैं इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए इससे बेहतर दिन के बारे में नहीं सोच सकता। यह मेरे दिमाग में एक विचार के साथ शुरू हुआ, जो एक सपने में बदल गया और मेरी अंगुलियों से मेरे लैपटॉप पर शब्दों में बह गया, और अब यह एक वास्तविकता बन रहा है।'
इसके आगे उन्होंने लिखा, 'मेरी स्क्रिप्ट और आइडिया पर विश्वास करने और सिनेमा की दुनिया में इस रोमांचक यात्रा पर मेरे साथ साझेदारी करने के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट में रितेश, रुचा और फरहान का बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं अपने हाथ जोड़कर और सिर झुका कर आप सभी और गणपति बप्पा का आशीर्वाद चाहता हूं। पेश है मडगांव एक्सप्रेस।' कुणाल खेमु द्वारा निर्देशित व लिखित 'मडगांव एक्सप्रेस' का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है।
Ganpati Bappa Moriya!
As all good things begin with his name I can’t think of a better day to share this with all of you.
It started with a thought in my head, which grew into a dream which flowed out through my fingers into words on my laptop, and now it is becoming a reality pic.twitter.com/j5eVXJOH7e
बता दें कि वहीं, कुणाल खेमू ने 1993 में आई फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' से बतौर बाल कलाकार फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद 2005 में उन्होंने 'कलयुग' से बतौर लीड डेब्यू किया। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए। वहीं, अब वह एक डायरेक्टर के तौर पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। आखिरी बार कुणाल 2020 में आई फिल्म 'लूटकेस' फिल्म में नजर आए थे।