फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stars Home In Dubai: दुबई में भी आलीशन बंगले के मालिक हैं ये सितारे, तस्वीरें देख दंग रह जाएंगे आप

Wed, 31 Aug 2022 05:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 31 Aug 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
from shahrukh khan to rakhi sawant these bollywood stars also have luxurious home in dubai
शिल्पा शेट्टी, सलमान खान, राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सितारे हमेशा अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। फैंस भी हमेशा अपने फेवरेट स्टार की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। वह अपनी जिंदगी जीने के साथ-साथ प्रॉपर्टी में भी इन्वेस्ट करते रहते हैं। सितारे छुट्टियां मनाने के लिए विदेश भी जाते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर सितारे विदेश में होटलों में नहीं बल्कि अपने खुद के घर में रहते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि किन-किन सितारों ने दुबई में अपना आलीशान बंगला खरीद रखा है। 


 
from shahrukh khan to rakhi sawant these bollywood stars also have luxurious home in dubai
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान के पास इन दिनों प्रोज्क्ट्स की भरमार है। वह देश से लेकर विदेश तक में कई आलीशान बंगलों के मालिक हैं। शाहरूख ने अपना सपनों का आशियाना दुबई में भी बसाया हुआ है। दुबई के पाम जुमेरह में किंग खान का शानदार आशियाना है। शाहरूख के इस आलीशान बंगले में कुल 6 बेडरूम हैं।

from shahrukh khan to rakhi sawant these bollywood stars also have luxurious home in dubai
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने घर पर आराम कर रही हैं। दरअसल उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है, इसीलिए वह काम से ब्रेक लेकर घर पर हैं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को आलीशान और खूबसूरत घर बेहद पसंद हैं। राज कुंद्रा भी अपनी बीवी के इस शौक को पूरी शिद्दत के साथ पूरा करते हैं। शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने उनको मुंबई में ‘किनारा’ तो लंदन में ‘राजमहल’ के बाद दुबई में भी एक फ्लैट गिफ्ट किया था। शिल्पा का फ्लैट ‘बुर्ज खलीफा’ के 140वें माले पर था, लेकिन बाद में शिल्पा ने ये फ्लैट बेचकर दुबई के सबसे पॉश इलाके कहे जाने वाले पाम जुमेराह में एक बंगला खरीद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
from shahrukh khan to rakhi sawant these bollywood stars also have luxurious home in dubai
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर
अनिल कपूर को भी दुबई से काफी लगाव है। 2017 में कपूर परिवार ने दुबई में अपने लिए 2 बेडरूम का एक फ्लैट बुक किया था। अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को खुद कबूल किया था कि एक्टर होने के नाते उन्हें बिजनेस की ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी सुनीता कपूर इस मामले में अच्छी जानकारी रखती हैं। सुनिता कपूर ने ही अपने परिवार के लिए ये फ्लैट बुक किया था।

विज्ञापन
from shahrukh khan to rakhi sawant these bollywood stars also have luxurious home in dubai
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
सलमान खान भी अक्सर छुट्टियां बिताने के लिए दुबई जैसे महंगे शहर में जाते रहते हैं। वह दुबई को अपना दूसरा घर भी कहते हैं। यहां वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ टाइम बिता सकें, इसके लिए अभिनेता ने दुबई में एक आशियाना खरीदा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed