फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger Shroff: दिशा से ब्रेकअप के बाद श्रद्धा कपूर पर डोरे डाल रहे टाइगर श्रॉफ! बोले- उन पर क्रश है

Wed, 31 Aug 2022 05:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 31 Aug 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff revealed his relationship status after break up with Disha says he has crush on Shraddha Kapoor
दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ-श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक्शन हीरो के रूप में मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ लंबे वक्त तक दिशा पाटनी के साथ रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। इसके बाद फैंस की दिलचस्पी यह जानने में है कि दिशा से ब्रेकअप के बाद आखिर टाइगर अब किसे डेट कर रहे हैं? इस मामले में हाल ही में टाइगर बातचीत करते नजर आए। उन्होंने खुद को सिंगल बताया और यह भी कहा कि वह किसकी तरफ आकर्षित हैं। 

Tiger Shroff revealed his relationship status after break up with Disha says he has crush on Shraddha Kapoor
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ, करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' के हालिया एपिसोड में कई दिलचस्प खुलासे करते नजर आएंगे। उन्होंने शो में कृति सेनन के साथ शिरकत की है। इस दौरान टाइगर ने यह भी कहा कि वह इन दिनों अपना सिंगल स्टेटस एंजॉय कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने लिए नए पार्टनर की तलाश शुरू कर दी है। टाइगर श्रॉफ ने बातों-बातों में यह इशारा भी किया कि श्रद्धा कपूर उनका क्रश हैं।

Tiger Shroff revealed his relationship status after break up with Disha says he has crush on Shraddha Kapoor
टाइगर श्रॉफ-दिशा - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ करण जौहर के शो में अपनी लव लाइफ को लेकर कई दिलचस्प खुलासे करते नजर आने वाले हैं। उन्होंने शो के दौरान अपना रिलेशनशिप स्टेटस तो स्पष्ट कर ही दिया है, साथ ही यह भी खुलासा किया है कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को पसंद करते हैं और उनके प्रति आकर्षित होते हैं। टाइगर ने कहा- 'मैं सिंगल हूं। मैं तो ऐसा सोचता हूं। मैं किसी की तलाश कर रहा हूं।' एक्टर ने आगे कहा, 'मैं हमेशा से श्रद्धा कपूर की तरफ आकर्षित रहा हूं। मुझे लगता है कि वो शानदार हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff revealed his relationship status after break up with Disha says he has crush on Shraddha Kapoor
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर ने यह बात भी साफ कर दी कि उनकी और दिशा की राहें जुदा हो चुकी हैं। टाइगर श्रॉफ के काम की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'गणपत' में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में वह कृति सेनन के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन भी फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed