फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger: ट्रैफिक से बचाव या फिल्म का प्रमोशन, अनन्या और विजय देवरकोंडा ने आखिर क्यों किया मुंबई लोकल से सफर?

Fri, 29 Jul 2022 09:53 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 29 Jul 2022 09:53 AM IST
विज्ञापन
liger stars vijay deverakonda and ananya panday travel in mumbai local train to beat the traffic
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है। विजय देवरकोंडा का एक्शन और अनन्या के साथ उनकी केमिस्ट्री के दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिला है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए विजय देवरकोंडा का बॉलीवुड में और अन्नया पांडे का साउथ में डेब्यू हो रहा है। दोनों इस फिल्म का काफी जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई के बांद्रा इलाके में प्रमोशन करते देखा गया था। इस दौरान वह बच्चों के साथ डांस करते भी नजर आए।

liger stars vijay deverakonda and ananya panday travel in mumbai local train to beat the traffic
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे आज, रेडियो ट्रेल्स कर रहे होंगे और उन्होंने हाल ही में ट्रेवेल करने के लिए एक लोकल ट्रेन का सहारा लिया ताकि वे मुंबई के ट्रैफिक को मात दे सकें। खैर, ट्रेन में यात्रा करने से निश्चित रूप से सेलेब्स के लिए समय की काफी बचत होती है, लेकिन आमतौर पर वे अपनी गाड़ियों से ही सफर करते हैं। यात्रा से पहले विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे प्लेटफॉर्म पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। बता दें कि ट्रेन से सफर करने वाले मुंबई के ज्यादातर लोग रोजाना ऐसा करते हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

liger stars vijay deverakonda and ananya panday travel in mumbai local train to beat the traffic
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे  - फोटो : Instagram

अनन्या मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं, लेकिन इससे पहले शायद ही कभी उन्होंने लोकल ट्रेन से यात्रा की हो। लेकिन विजय के लिए ये शायद जरूर एक नया एहसास होगा, क्योंकि वह मुंबई से नहीं हैं, लेकिन फिल्म के प्रमोशन के लिए लोकल ट्रेन से यात्रा एक अच्छा विचार है। विजय और अनन्या की लाइगर 25 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
liger stars vijay deverakonda and ananya panday travel in mumbai local train to beat the traffic
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

विजय और अनन्या की जोड़ी हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आई थी। इस दौरान दोनों ने करण जौहर के तमाम सवालों के बेबाकी से जवाब दिए और अपनी जिंदगी से जुड़े तमाम सनसनीखेज खुलासे भी किए। करण जौहर ने दोनों से उनकी लव और सेक्स लाइफ के बारे में भी सवाल किए, जिनके बारे में दोनों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed