फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anup Jalota Birthday: छह भाषाओं में गाए 12 सौ से ज्यादा भजन, अपनी ही स्टूडेंट संग नेशनल टीवी पर किया था रोमांस

Fri, 29 Jul 2022 09:15 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 29 Jul 2022 09:15 AM IST
विज्ञापन
Know about the unknown facts on the birthday of Anoop Jalota Special former Bigg Boss contestant
भजन सम्राट अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला।

भजन सम्राट अनूप जलोटा को गायकी के अलावा संगीत के क्षेत्र में भी महारथ हासिल है। ‘ऐसी लागी लगन’ भजन गाकर अपनी अलग पहचान बनाने वाले भजन सम्राट का 29 जुलाई को 70वां जन्मदिन है। उन्होंने गीतों, गजलों और फिल्मी गीतों को गाकर गायन के क्षेत्र में एक खास जगह बनाई है। अनूप जलोटा भारतीय संगीत का एक ऐसा नाम है, जिनकी आवाज के बहुत सारे दीवाने हैं। अनूप जलोटा ने भजन के साथ-साथ फिल्मों में भी गाना गाया और अपनी खास पहचान बनाई। अनूप जलोटा के गुरु और पिता पुरुषोत्तम दास जलोटा भी जाने माने भजन गायक थे। तो चलिए जन्मदिन के इस खास मौके पर भजन गायक अनूप जलोटा से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं-

Know about the unknown facts on the birthday of Anoop Jalota Special former Bigg Boss contestant
अनूप जलोटा - फोटो : इंस्टाग्राम

छह भाषाओं में गाए गाने
नैनीताल में जन्मे अनूप जलोटा का पालन-पोषण बचपन से ही ऐसे परिवार में हुआ है, जहां शास्त्रीय संगीत के दिग्गजों का आना- जाना रहा है। क्योंकि उनके पिता पुरुषोत्तम दास भी जाने-माने भजन गायक थे। छह भाषाओं में 12 सौ से अधिक भजन और गजल के 150 से अधिक एलबम रिलीज कर चुके अनूप जलोटा के फिल्मी सफर की शुरुआत की कहानी भी दिलचस्प है। 

Know about the unknown facts on the birthday of Anoop Jalota Special former Bigg Boss contestant
अनूप जलोटा - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे हुई फिल्मी सफर की शुरुआत
अनूप जलोटा के करियर का सबसे बड़ा दिन वह रहा था, जब उनकी आवाज अभिनेता मनोज कुमार ने सुनी। मनोज कुमार को  अनूप जलोटा की आवाज इतनी पसंद आई कि उन्होंने फिल्म ‘शिरडी के साई बाबा’ में अनूप का गाना रख दिया।  ये फिल्म 70 के दशक के आखिरी सालों में आई थी। फिल्म हिट होने के साथ ही अनूप जलोटा संगीत की दुनिया में बड़ा नाम बन गए और उन्होंने उस दौर के सभी बड़े संगीतकारों के लिए गाना गाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about the unknown facts on the birthday of Anoop Jalota Special former Bigg Boss contestant
भजन सम्राट अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला

ऑडिशन में हो गए थे फेल
अनूप जलोटा अपने ऑल इंडिया रेडियो के पहले ऑडिशन में फेल हो चुके थे, लेकिन जब से उन्होंने भजन गाना शुरू किया लोग उनकी आवाज के मुरीद हो गए। उनके भक्ति संगीत को सुनकर उनकी बड़े संगीतकारों में गिनती होनी लगी। आज भी उनकी गजलों को खूब पसंद किया जाता है।

विज्ञापन
Know about the unknown facts on the birthday of Anoop Jalota Special former Bigg Boss contestant
अनूप जलोटा और जसलीन मथारू - फोटो : instagram/jasleenmatharu

विवादों में जुड़ा नाम
यूं तो अनूप जलोटा हमेशा विवादों से दूर ही रहे हैं, लेकिन बिग बॉस सीजन 12 में आकर वह विवादों में घिर गए। बिग बॉस के 12वें सीजन में अनूप जलोटा का नाम 30 साल की जसलीन मथारू से जुड़ा। इस शो में एंट्री के साथ ही जसलीन ने बताया था कि वह अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड हैं, हालांकि शो से बाहर होने के बाद अनूप ने साफ किया, कि जसलीन उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हैं। जसलीन सिर्फ उनसे संगीत सीखती हैं और दोनों के बीच गुरु-शिष्य का रिश्ता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed