{"_id":"62e2ff0957d5641d470b3307","slug":"actor-manmeet-singh-birthday-special-lesser-known-facts-about-manmeet-singh-life-and-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manmeet Singh: अभिनेता और मॉडल के साथ गायक भी हैं मनमीत सिंह, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में कर चुके हैं काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Manmeet Singh: अभिनेता और मॉडल के साथ गायक भी हैं मनमीत सिंह, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में कर चुके हैं काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 29 Jul 2022 09:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
मनमीत सिंह
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड और बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में बतौर अभिनेता काम करने मनमीत सिंह का जन्म 29 जुलाई, 1969 को हल्द्वानी, नैनीताल में हुआ था। मनमीत सिंह ने अपने करियर में भले ही हमेशा साइड रोल निभाए हों लेकिन हर किरदार को उन्होंने बहुत ही बेहतरीन तरीके से अदा किया है। मनमीत सिंह एक भारतीय अभिनेता और मॉडल के रूप में तो जाने ही जाते हैं, वह एक अच्छे सिंगर भी हैं। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं अभिनेता की जीवन से जुड़ी खास बातें।
2 of 4
मनमीत सिंह
- फोटो : insta
स्कूल के दिनों से ही थी गायन और अभिनय में रुचि
मनमीत सिंह का जन्म नैनीताल में अजीत सिंह साहनी के घर हुआ था। उन्होंने 1991 में खालसा कॉलेज बॉम्बे, जी.एन. से संचार में स्नातक की डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। जब वह गुरु नानक स्कूल चंडीगढ़ में दसवीं क्लास में पढ़ते थे, तभी उन्हें गायन के साथ ही अभिनय में भी रुचि हो गई थी और उन्होंने अभिनय की दुनिया में आने का मन बना लिया।
3 of 4
मनमीत सिंह
- फोटो : insta
राम गोपाल वर्मा की फिल्म से की थी शुरुआत
मनमीत ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म जंगल से की थी। इसके बाद उन्होंने मैं प्रेम की दीवानी हूं, जमीन, रंग दे बसंती, बरसात, अपने, बैंड बाजा बारात, ब्लैक एंड व्हाइट, सत श्री अकाल, कल्पवृष जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलावा टीवी में उन्होंने, ये मेरी लाइफ़ है, आंचल की छांव में, रब से सोणा इश्क, जैसे धारावाहिक में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मनमीत सिंह
- फोटो : insta
हॉलीवुड में भी कर चुके हैं काम
मनमीत सिंह ने बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल में अभिनय करने के अलावा बतौर मॉडल विज्ञापन में भी काम किया है। वह रेडियो मिर्ची, सैमसंग वॉशिंग मशीन, अमूल, एवन साइकिल जैसी कई बड़ी कंपनियों के 120 से भी अधिक विज्ञापन कर चुके हैं। इसके अलावा मनमीत सिंह हॉलीवुड फिल्म हार्ट लैंड में बिल्लू के किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।