{"_id":"5fc8c2a18ebc3e9bd646fab5","slug":"lilliput-faruqui-was-not-impressed-with-pathan-actor-shahrukh-khan-film-zero","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असली ‘हीरो’ ने साधा नकली 'जीरो' पर निशाना, बोले, 'शाहरुख को नहीं करनी चाहिए थी ये फिल्म'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
असली ‘हीरो’ ने साधा नकली 'जीरो' पर निशाना, बोले, 'शाहरुख को नहीं करनी चाहिए थी ये फिल्म'
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 03 Dec 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
लिलिपुट फारूखी, शाहरुख खान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्मों के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान की वर्ष 2018 में आई फिल्म 'जीरो' पर मशहूर अभिनेता व निर्देशक लिलिपुट ने कहा है कि शाहरुख को यह फिल्म करनी ही नहीं चाहिए थी क्योंकि इसमें करने के लिए कुछ था ही नहीं। साथ ही लिलिपुट ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें शाहरुख खान की यह फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई।
2 of 6
लिलिपुट
दो साल पहले आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'जीरो' जब बुरी तरह फ्लॉप हुई तो इसने शाहरुख के करियर पर ही सवाल खड़े कर दिए। नाकामी का आलम यह रहा कि अब तक शाहरुख खान ने आधिकारिक रूप से अपने लिए किसी भी नई फिल्म की घोषणा नहीं की। शाहरुख के दो साल पुराने उसी जख्म को अब कुरेदा है अभिनेता लिलिपुट ने। लिलिपुट का कहना है कि जब उन्हें फिल्म 'जीरो' की कहानी पता भी नहीं थी, उससे पहले ही उन्होंने सोच लिया था कि शाहरुख के लिए यह फिल्म ठीक नहीं।
3 of 6
लिलिपुट
लिलिपुट ने कहा, 'मुझे फिल्म 'जीरो' बिल्कुल पसंद नहीं आई। जब मुझे इस फिल्म की कहानी के बारे में कुछ नहीं पता था तो मेरी सबसे पहली प्रतिक्रिया यही थी कि शाहरुख के लिए यह फिल्म ठीक नहीं। जब किसी सामान्य कलाकार को लंगड़े, लूले, गूंगे, बहरे, अंधे, आदि का किरदार मिलता है तो वह चुनौतीपूर्ण होता है। क्योंकि, एक सामान्य इंसान को ऐसा बनकर दिखाना है जो वह नहीं है। लेकिन, एक बौने के रूप में एक अभिनेता को करना ही क्या है?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लिलिपुट
लिलिपुट का कहना है कि बौने का तो सिर्फ कद छोटा है और हाथ छोटे हैं। बाकी वह सोचता भी सामान्य इंसानों की तरह है और करता भी। उन्होंने कहा, 'शाहरुख खान एक मशहूर कलाकार हैं। सब उन्हें जानते हैं। जब लोगों को पहले से ही पता है कि वह बौने नहीं हैं तो दर्शकों पर वह कैसे प्रभाव छोड़ पाएंगे? और दूसरी बात यह है कि फिल्म में अगर वह बौने बने तो उन्हें एक बौने की परेशानियों को भी तो दिखाना चाहिए जो उसे समाज में झेलनी पड़ती हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
लिलिपुट
फिल्म 'जीरो' में अनुष्का शर्मा के काम को सराहते हुए लिलिपुट ने कहा कि शाहरुख से अच्छी कहानी तो अनुष्का शर्मा की रही। वह कहते हैं, 'अनुष्का का किरदार बोल नहीं पाता है, चल नहीं पाता है। तो वह समझ में आता है। शाहरुख के किरदार तो उछल कूद भी कर रहा है। उसे तो कोई परेशानी मालूम ही नहीं पड़ती। पटकथा लेखन भी ऐसा हुआ कि समझ ही नहीं आया। इतने होशियार और कामयाब लोगों ने फिल्म बनाई, फिर भी ऐसी चूक हुई। खैर, वह भी इंसान हैं। हो गई गलती।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।