{"_id":"5ee9d1592ed3a2591e721acf","slug":"lisa-haydon-birthday-special-lesser-known-facts-about-ae-dil-hai-mushkil-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉफी शॉप में खुली थी लीजा हेडन की किस्मत, माल्या की 'कैलेंडर गर्ल' भी बनीं, अब फिल्मों से दूर बिता रहीं जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉफी शॉप में खुली थी लीजा हेडन की किस्मत, माल्या की 'कैलेंडर गर्ल' भी बनीं, अब फिल्मों से दूर बिता रहीं जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 17 Jun 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लीजा हेडन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'आयशा', 'रास्कल', 'क्वीन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं लीजा हेडन (Lisa Haydon Birthday) का पूरा नाम एलिजाबेथ मेरी हेडन है। 17 जून, 1986 को चेन्नई तमिलनाडु में जन्मीं लीजा मॉडल एक्टर होने के साथ- साथ फैशन डिजाइनर भी हैं। आज वो अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। लीजा के पिता भारतीय है और मां ऑस्ट्रेलियन हैं। जिस कारण लीजा ज्यादातर अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में ही रही हैं। लीजा 18 की उम्र में योगा टीचर बनना चाहती थीं लेकिन अपने दोस्तों की सलाह पर लीजा ने मॉडलिंग का रुख किया। लीजा के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।
Trending Videos
2 of 5
लीजा हेडन
- फोटो : instagram
एक्टिंग से पहले लीजा विज्ञापन की दुनिया में बहुत फेमस थीं। भारत में उनका पहला विज्ञापन हुंडई i20 कार के लिए था जबकि ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने स्ट्रेच मार्क क्रीम का पहला एड किया था। लीजा बचपन से ही योग की शौकीन रही हैं। उन्होंने मनोविज्ञान की पढ़ाई की इसके बाद साइड जॉब के लिए ऑस्ट्रेलिया में मॉडलिंग की शुरुआत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
लीजा हेडन
- फोटो : instagram
अनिल कपूर ने एक कॉफी शॉप में लीजा को देखा था और उन्हें फिल्म 'आयशा' के लिए साइन कर लिया। फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले लीजा एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने न्यूयॉर्क गई थीं। इस फिल्म में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी नजर आई थीं। लीजा हेडन साल 2011 में विजय माल्या के किंगफिशर कैलेंडर के लिए भी फोटोशूट करवा चुकी हैं।
4 of 5
लीजा हेडन,डिनो ललवानी
लीजा हेडन ने 29 अक्टूबर 2016 को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड डिनो ललवानी से शादी की थी। दोनों थाईलैंड के फुकेट में स्थित अमनपुरी बीच रिजॉर्ट में शादी के बंधन में बंधे थे। लीजा के पति पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश एंटरप्रेन्योर गुल्लू ललवानी के बेटे हैं। दोनों ने करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
लीजा हेडन
- फोटो : social media
लीजा बॉलीवुड में 'आयशा', 'रास्कल', 'क्वीन', 'द शौकीन्स', 'संता बंता प्राइवेट लिमिटेड', 'हाउसफुल-3' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा लीजा का ऋतिक रोशन के साथ वोग मैग्जीन के जनवरी 2017 एडिशन के लिए कराया गया फोटोशूट काफी चर्चा में रहा था। इसमें ऋतिक और लीजा काफी स्टनिंग लग रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X