सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना वायरस और कलाकारों की मौत पर टीवी की 'सीता' ने जताई चिंता, कहा- 'तीन महीनों से...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 17 Jun 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Ramayan actress Deepika Chikhalia gave her sorrow for Coronavirus and bollywood actors death
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे के मशहूर सीरियल रामायण में सीता का किरदार करने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह इसके जरिए रामायण सीरियल से जुड़ी यादों और अपने फैंस के लिए खास पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। अब दीपिका चिखलिया ने कोरोना वायरस के बीच देश में आ रही प्राकृतिक आपदा और कलाकारों की मौत पर चिंता जताई है। 

Trending Videos
Ramayan actress Deepika Chikhalia gave her sorrow for Coronavirus and bollywood actors death
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका चिखलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह आसमान को देखती हुईं नजर आ रही हैं। तस्वीर को साझा करते हुए दीपिका चिखलिया ने देश में बढ़ते सकंट पर लंबा पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए लोगों से इस मुश्किल घड़ी में धैर्य रखने की अपील की है और सब जल्दी ठीक होने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan actress Deepika Chikhalia gave her sorrow for Coronavirus and bollywood actors death
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका चिखलिया ने अपने पोस्ट में लिखा, 'दिन ऐसे ही उड़ते जा रहे हैं, हफ्ते महीनों में बदल रहे हैं। कोरोना नाम का दानव फिलहाल हमें छोड़कर नहीं जाने वाला है, लेकिन बहुत से महान कलाकार हमें छोड़कर चले गए हैं, उनकी गैर मौजूदगी ने बहुत सी उथल-पुथल पैदा कर दी है। दुनिया ने इतनी नकारात्मकता कभी नहीं देखी थी जितनी बीते तीन महीनों में देखने का मिल रही है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

So the days are flying by, turning from weeks to months ...the monster corona is not leaving us any time soon ......but lots of great actors have left us, lot of upheaval their absence has created. The world has not seen negativity as it’s seen in the last 3 months ...earthquakes, animal atrocities and so on ...let’s find our grounds and focus on creating a happy family to live in....and the ripple effect will be a happy neighbourhood and then city and state, country and then world ...it always starts small 😊 let us be good and generate happiness and feeling of well being ....God is working on something which we all will know in the hind sight so let’s all wait for the rainbow to show up, till then sit tight the rollercoaster is still on ..... take care of mental and physical health. #peace#karma#god#nature#animal-atrocities#rollercoaster#focus #on#fitness#mental#physical....

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

Ramayan actress Deepika Chikhalia gave her sorrow for Coronavirus and bollywood actors death
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, 'भूकंप, जानवरों की बेरहमी से हत्या और न जाने क्या क्या, तो चलो अपनी जमीन ढूंढें और जीने के लिए एक खुशहाल परिवार बनाएं। इन खुशियों की लहरों से हमारे पड़ोसी, शहर, राज्य और फिर दुनिया खुश होगें। शुरुआत हमेशा छोटी ही होती है। अच्छे इंसान बनें और खुशियां फैलाएं।'

विज्ञापन
Ramayan actress Deepika Chikhalia gave her sorrow for Coronavirus and bollywood actors death
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट में अपनी बात खत्म करते हुए दीपिका चिखलिया ने आगे लिखा, 'ईश्वर इन्हीं सब चीजों पर काम कर रहा है इसके बारे में हमें जल्द ही पता चल जाएगा। इसलिए हमें इंद्रधनुष के निकलने का इंतजार करना चाहिए, तब तक शांति से बैठे रहो क्योंकि रोलरकोस्टर राइड अभी जारी है। शारीरिक और मानसिक तौर पर अपना ख्याल रखो।' दीपिका चिखलिया का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पढ़ें: विक्की कौशल ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए की प्रार्थना ! कहा- 'सुख-शांति बक्शना'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed