सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

करण जौहर के समर्थन में उतरे RGV, कहा- 'नेपोटिज्म के बिना समाज बिखर जाएगा...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 17 Jun 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
Ram Gopal Varma Taken A favour To Karan Johar And Nepotism Sushant Singh Rajput Suicide
राम गोपाल वर्मा, करण जौहर - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से ही नेपोटिज्म का मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर स्टार किड्स के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। सुशांत के तमाम फैंस जहां ट्वीट कर नेपोटिज्म के खिलाफ लिख रहे हैं। वहीं फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने करण जौहर और नेपोटिज्म का समर्थन किया है।

Trending Videos
Ram Gopal Varma Taken A favour To Karan Johar And Nepotism Sushant Singh Rajput Suicide
राम गोपाल वर्मा - फोटो : Twitter

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के लिए लोग बॉलीवुड इंडस्ट्री को जिम्मेदार मान रहे हैं वहीं राम गोपाल वर्मा का कहना है कि जो भी हुआ उसके लिए करण जौहर पर आरोप लगाना ये साबित करता है कि लोगों को फिल्म इंडस्ट्री की समझ नहीं है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- '12 साल इंडस्ट्री में बिताने के बाद, दौलत और शोहरत हासिल करने के बाद अगर सुशांत अपनी जान ले लेते हैं क्योंकि उन्हें बाहरी जैसा महसूस कराया जाता है तो फिर उन 100 एक्टर्स के सुसाइड को भी ठीक ठहराया जा सकता है जो सुशांत के आसपास भी नहीं पहुंच पाए।'
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Gopal Varma Taken A favour To Karan Johar And Nepotism Sushant Singh Rajput Suicide
राम गोपाल वर्मा

अगले ट्वीट में वह लिखते हैं- जो भी हुआ उसके लिए करण जौहर पर आरोप लगाना ये साबित करता है कि लोगों को फिल्म इंडस्ट्री की समझ नहीं है। अगर ये मान भी लिया जाए कि करण को सुशांत से दिक्कत थी तब भी ये उनकी पसंद है कि वो किसके साथ काम करना चाहते हैं, जैसे हर फिल्ममेकर की पसंद होती है कि वो किस एक्टर के साथ काम करना चाहता है।
 

Ram Gopal Varma Taken A favour To Karan Johar And Nepotism Sushant Singh Rajput Suicide
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

RGV ने आगे लिखा- 'नेपोटिज्म के बिना समाज बिखर जाएगा क्योंकि परिवार से प्यार ही समाज का आधार है। जैसे आप दूसरे की पत्नी से ज्यादा प्यार नहीं कर सकते और आप दूसरों के बच्चों से भी अपने बच्चों से ज्यादा प्यार नहीं कर सकते।'
 

विज्ञापन
Ram Gopal Varma Taken A favour To Karan Johar And Nepotism Sushant Singh Rajput Suicide
सुशांत सिंह राजपूत, प्रकाश राज - फोटो : Social Media

हालांकि राम गोपाल वर्मा अपने इस ट्वीट के बाद ट्रोल भी हो रहे हैं। याद दिला दें कि इससे पहले साउथ और हिंदी सिनेमा से संबंध रखने वाले अभिनेता प्रकाश राज ने भी बॉलीवुड की पोल खोलकर रख दी। प्रकाश राज ने लिखा 'नेपोटिज्म का शिकार मैं भी हुआ और मैंने भी बहुत परेशानियां झेलीं। मेरे घाव मेरे शरीर के मांस से ज्यादा गहरे हैं। मैं तो इन सब परिस्थितियों में भी सर्वाइव कर गया लेकिन सुशांत सिंह राजपूत नहीं सहन कर सका। क्या अब इस घटना से हम कुछ सीखेंगे, क्या हम अपने पैरों पर खड़े होंगे और यह दिखाएंगे कि अब अपने सपनों को मरने नहीं देंगें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed