{"_id":"5c97670fbdec221424306fcb","slug":"lok-sabha-elections-not-only-related-to-congress-these-4-rumors-are-also-around-sapna-chaudhary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में शामिल होने को लेकर सपना चौधरी के बारे में फैलीं थीं ये 4 अफवाहें, जो निकलीं झूठ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कांग्रेस में शामिल होने को लेकर सपना चौधरी के बारे में फैलीं थीं ये 4 अफवाहें, जो निकलीं झूठ
Sun, 24 Mar 2019 04:54 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 24 Mar 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से राजनीति में अचानक से गर्माहट आ गई थी। सपना ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को नकारा। साथ ही, हर अफवाह को दरकिनार कर दिया। आगे की स्लाइड में देखिए, बीती शाम सपना चौधरी के बारे में क्या-क्या अफवाहें फैली, जो सपना चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में झूठी साबित हुईं।
Priyanka Gandhi, Sapna Choudhary
- फोटो : instagram
पहली अफवाह ये फैली कि हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के नई दिल्ली स्थित आवास में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से इनकार कर दिया। उन्होंने आगे जोड़ा, "मेरी कांग्रेस में जाने की कोई इच्छा नहीं है। मैं कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करूंगी"
कांग्रेस में शामिल हुईं सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने एक ट्वीट कर सपना का कांग्रेस में 'शामिल होने' पर स्वागत किया था। सपना ने स्पष्ट किया कि मेरी राज बब्बर से कोई मुलाकात नहीं हुई है। ट्विटर एकाउंट को लेकर भी उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मेरा कोई ट्विटर एकाउंट नहीं है। मीडिया में जो तस्वीरें चल रही हैं वो पुरानी है। उन्होंने कहा कि मैं एक कलाकार हूं और राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने की फिलहाल कोई इच्छा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपना चौधरी
- फोटो : ANI
एक अफवाह ये फैली कि कुछ दिन पहले सपना चौधरी यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से भी मिली थीं। सपना की बकायदा तीन तस्वीरें भी वायरल हुईं, जिसमें एक तस्वीर में वे प्रियंका गांधी के साथ थीं, एक में वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी के साथ हैं। एक में वे तस्वीर में सपना पेपर साइन करती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी ने कहा कि मीडिया में इससे जुड़ी जो तस्वीरें चल रही है, वो पुरानी हैं।
विज्ञापन
एक्ट्रेस सपना चौधरी
- फोटो : file photo
एक अफवाह ये भी थी कि कांग्रेस मथुरा संसदीय क्षेत्र से हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को चुनाव मैदान में उतारने का मन बना चुकी है। भाजपा ने वहां से हेमा मालिनी को दूसरी बार लोकसभा चुनाव का टिकट दिया। भले ही कांग्रेस ने मथुरा से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित कर दिया हो, लेकिन फैंस को उम्मीदें कि सपना चौधरी ही हेमा मालिनी को टक्कर देंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी में ये अफवाह भी खारिज कर दी।