फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: इस वजह से 'लव अगेन' में प्रियंका-निक के बीच फिल्माया गया किसिंग सीन, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Sat, 06 May 2023 11:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 06 May 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
Love Again: Priyanka Chopra Reveals How She did steamy scenes for Hollywood film with husband Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सीरीज 'सिटाडेल' के बाद अब अपनी हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में प्रियंका सैम ह्यूगन के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं। इसके अलावा 'लव अगेन' में प्रियंका का अपने पति निक जोनस के साथ भी इंटीमेट सीन है। फिल्म में प्रियंका और निक के बीच एक बेहद बोल्ड किसिंग सीन फिल्माया गया है। बताते चलें कि इस फिल्म में निक का कैमियो रोल है। हाल ही में प्रियंका ने निक और अपने किसिंग सीन को लेकर बात की।

Love Again: Priyanka Chopra Reveals How She did steamy scenes for Hollywood film with husband Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : social media

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने 'लव अगेन' में निक के कैमियों रोल के पीछे की दिलचस्प कहानी बताई। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि फिल्म में निक को उन्हीं की वजह से लिया गया। दरअसल, पहले यह इंटीमेट सीन प्रियंका को किसी अन्य एक्टर के साथ फिल्माना था। लेकिन, फिर प्लान बदलना पड़ा।

Love Again: Priyanka Chopra Reveals How She did steamy scenes for Hollywood film with husband Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा की 'लव अगेन' में निक की एंट्री असल में कोविड 19 महामारी की वजह से हुई। इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया, 'कोविड के दौरान कोई मुझे किस करता, मैं इसके लिए सहज नहीं थी। इसलिए मैंने निक से गुजारिश की और कहा कि, 'प्लीज तुम यह सीन कर लो।'  और निक भी तैयार हो गए।' इसके बाद बाद यह सीन हुआ।
Kangana Ranaut: 'आप समझते हैं ISIS आतंकी नहीं है तो आप भी आतंकी हैं..', कंगना ने द केरल स्टोरी पर कही ऐसी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Again: Priyanka Chopra Reveals How She did steamy scenes for Hollywood film with husband Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

इस इंटीमेट सीन की शूटिंग का अनुभव भी प्रियंका चोपड़ा के लिए काफी मजेदार रहा। उन्होंने कहा, 'सेट पर यह सीन करते हुए काफी फनी माहौल बन गया था। मैं एकदम गैर पेशेवर अंदाज में पेश आ रही थी। लेकिन, निक बहुत सीरियस थे और इस सीन की प्रैक्टिस भी कर रहे थे। वहीं, मैं बिल्कुल बेफिक्र थी। मैं खूब जोर-जोर से हंस रही थी। सेट पर हर कोई हंस रहा था।'
Salwa Judum: अभिषेक दुधैया ने टिप्स से मिलाया हाथ, माओवादी-नक्सली उग्रवाद पर बनाने जा रहे हैं ये सीरीज

विज्ञापन
Love Again: Priyanka Chopra Reveals How She did steamy scenes for Hollywood film with husband Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने कहा कि हम इतना ज्यादा मजाक के मूड में थे कि इस सीन के लिए रीटेक लेना पड़ा। इस पर क्रू टीम भी खूब जोर से हंसी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक के साथ मेट गाला में भी शिरकत की। इस दौरान दोनों ने अपने लुक से समा बांध दिया।
Naga Chaitanya: तलाक के बाद नागा चैतन्य ने सामंथा पर लुटाया प्यार, अभिनेत्री को बुलाया प्यारा इंसान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed