फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लकी अली ने गोवा में फैंस के बीच गाया 'ओ सनम', लोगों को याद आए 90s के पुराने दिन

Mon, 14 Dec 2020 12:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 14 Dec 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Lucky Ali Singing O Sanam In Goa Video Goes Viral on Internet
लकी अली - फोटो : Instagram

लकी अली भारतीय संगीत की वो आवाज हैं जिनका दीवाना हर उम्र का शख्स मिलेगा। लकी अली के गाने हमेशा से ही कानों को सुकून देते हैं। लकी लंबे समय से रुपहले पर्दे से नदारद थे। उनके चाहने वाले उन्हें काफी मिस भी कर रहे थे। लेकिन कुछ समय पहले ही लकी का एक वीडियो सामने आया जिसने उनके फैंस को थोड़ा इमोशनल कर दिया। वहीं अब लकी अली का एक वीडियो और सामने आया है जिसे देख उनके फैंस की भी तबीयत खुश हो जाएगी।

Lucky Ali Singing O Sanam In Goa Video Goes Viral on Internet
लकी अली - फोटो : इंस्टाग्राम

लकी अली 90 के दशक का वो नाम हैं जिनके गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले लकी अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में लकी अली गिटार के साथ नजर आ रहे थे। गिटार पर थिरकते उनके हाथ और चेहरे पर मुस्कान लिए जब वह 'ओ सनम' गाना गा रहे थे तो नजर उनके ऊपर ही टिकी थी। वहीं अब एक वीडियो और सामने आया है।

Lucky Ali Singing O Sanam In Goa Video Goes Viral on Internet
लकी अली - फोटो : instagram/officialluckyali

बॉलीवुड अभिनेत्री नफीसा अली ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लकी अली का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लकी अली 'ओ सनम' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो गोवा का है जहां लकी कई लोगों की भीड़ के बीच बैठे गाना गा रहे हैं। वीडियो में लकी की आवाज में दर्द दिखाई दे रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nafisa Ali Sodhi (@nafisaalisodhi)

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucky Ali Singing O Sanam In Goa Video Goes Viral on Internet
लकी अली - फोटो : instagram/officialluckyali

गिटार की धुन के साथ गाना गाते हुए लकी अली को देख 90 के दशक का वही सीन याद आ जाता है जब वो स्टेज पर लाइव ऑडियंस के सामने गाना गाया करते थे। वीडियो में लकी गाने की एक लाईन 'मर भी गए तो...' गा कर कुछ देर के लिए चुप हो जाते हैं फिर वहां मौजूद उनके फैंस आगे के गाने को पूरा करते हैं।

विज्ञापन
Lucky Ali Singing O Sanam In Goa Video Goes Viral on Internet
महमूद और लकी अली - फोटो : फाइल

बता दें कि लकी अली मशहूर अभिनेता महमूद के बेटे हैं। संगीत की विशेष शैली और खनकती आवाज में लकी अली ने बहुत गाने गाए हैं। हालांकि लाइमलाइट से उन्होंने हमेशा दूरी बनाकर रखी। एक पल का जीना, अंजाना अंजानी, कभी ऐसा लगता है, ना तुम जानो न हम, आ भी जा, गोरी तेरी आँखें कहें जैसे खूबसूरत गाने गाकर लकी ने लोगों के दिलों बस गए।

पढ़ें: सना खान ने मुफ्ती अनस को बताया 'बेस्ट शौहर', इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed