फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक-कृति की 'लुका छुपी' देख जमकर मजे ले रहे ट्वीटर यूजर्स, बोले-'गालों में अभी तक दर्द है'

Fri, 01 Mar 2019 01:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 01 Mar 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Luka Chuppi Movie Review and Social Media Reaction starrer of Kartik Aaryan and kriti sanon
luka chuppi - फोटो : youtube
इस शुक्रवार बड़े पर्दे पर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लुका छुपी' ने दस्तक दी है। इस फिल्म में एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कृति सैनन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षों की अच्छी-खासी प्रतिक्रिया भी मिल रही है। 'लुका छुपी' में कार्तिक और कृति के अलावा अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी भी हैं। 
Luka Chuppi Movie Review and Social Media Reaction starrer of Kartik Aaryan and kriti sanon
Luka Chuppi - फोटो : instagram
फिल्म को देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं साथ ही फिल्म में मौजूद एक्ट्रर्स की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने कार्तिक आर्यन को कॉमेडी फिल्म का परफेक्ट हीरो बताया तो किसी ने कार्तिक और कृति की जोड़ी की तारीफ की। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 
Luka Chuppi Movie Review and Social Media Reaction starrer of Kartik Aaryan and kriti sanon
Luka Chuppi - फोटो : instagram
मिमंसा शेखर फिल्म की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखती हैं- 'फूल फैमली एंटरटेनिंग फिल्म है, कार्तिक आर्यन और कृति बेहद खूबसूरत लग रहे हैं, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना फिल्म की आत्मा हैं। मेरे गाल अभी तक दर्द कर रहे हैं।' श्लोक नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा- 'लुका छुपी' साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म हैं। कार्तिक आर्यन ने एक बार फिर कर दिखाया। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Luka Chuppi Movie Review and Social Media Reaction starrer of Kartik Aaryan and kriti sanon
Luka Chuppi first poster - फोटो : Instagram
अमितेश आनंद ट्वीट करते हैं- 'लुका छुपी' ब्लॉकबस्टर फिल्म हैं,कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की शानदार परफॉर्मेंस। अपारशक्ति खुराना भी अच्छे लगे।' इसी तरह फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अन्य यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें फिल्म की कहानी की तो, 'लुका छुपी' लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित है। 

 

 

 
विज्ञापन
Luka Chuppi Movie Review and Social Media Reaction starrer of Kartik Aaryan and kriti sanon
Luka Chuppi - फोटो : instagram
एक्टर कार्तिक का किरदार ग्वालियर के एक लड़के का है। वहीं कृति सैनन फिल्म में एक ऐसे राजनेता की बेटी की भूमिका निभा रही है, जो लिव इन रिलेशनशिप के खिलाफ है। जिसका डर मथुरा के हर प्रेमी जोड़े को होता है। 'लुका छुपी' का बजट 25 करोड़ है जो देशभर के 3000 स्क्रीन्स पर हुई है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed