{"_id":"64959178bef6228ea5081c0d","slug":"lust-stories-2-kajol-asks-amit-r-sharma-to-choose-between-her-and-husband-ajay-devgn-know-his-answer-2023-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lust Stories 2: काजोल-अजय में से कौन बेहतर एक्टर? एक्ट्रेस के सवाल पर जानें डायरेक्टर अमित आर शर्मा का जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lust Stories 2: काजोल-अजय में से कौन बेहतर एक्टर? एक्ट्रेस के सवाल पर जानें डायरेक्टर अमित आर शर्मा का जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 23 Jun 2023 06:05 PM IST
सार
काजोल ने 'लस्ट स्टोरीज 2' के डायरेक्टर अमित आर शर्मा से सवाल पूछ लिया है कि उनमें और अजय देवगन में से कौन बेहतरीन एक्टर है। इस पर डायरेक्टर का जवाब सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
काजोल-अमित आर शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल जल्द ही अमित आर शर्मा के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आने वाली हैं। इसमें कुमुद मिश्रा भी हैं। वहीं, हालिया इंटरव्यू में काजोल ने इसके डायरेक्टर को एक सवाल पूछकर दुविधा में डाल दिया। काजोल ने अमित आर शर्मा से पूछा कि उनमें और अजय देवगन में बेहतरीन एक्टर कौन हैं, जिस पर अमित आर शर्मा का जवाब खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
2 of 5
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक इंटरव्यू में अमित से काजोल और अजय देवगन के बीच बतौर एक्टर समानताएं पूछी गईं। इसी दौरान काजोल ने भी बीच में एक पूछ लिया। एक्ट्रेस ने सवाल किया कि उनमें और अजय में कौन बेहतरीन एक्टर है। इस पर अमित हंसने लगे और काजोल की ओर इशारा कर दिया। दोबारा पूछने पर अमित ने हंसते हुए कहा, 'मैंने जवाब दे दिया है।'
3 of 5
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
अमित आर शर्मा ने काजोल और अजय देवगन में समानताएं बताते हुए कहा, 'दोनों समय के पाबंद है। दोनों समय पर सेट पर पहुंचते हैं। दोनों के कोई नखरे भी नहीं है। दोनों भी अच्छे कलाकार है।' अमित आर शर्मा ने अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को डायरेक्ट किया है।
फिल्म 'मैदान' की बात करें तो इसकी रिलीज डेट अब तक लॉक नहीं की जा सकी है। आधिकारिक सारांश में फिल्म का वर्णन इस प्रकार किया गया है, 'एक अज्ञात नायक की सच्ची कहानी जिसने भारत के लिए इतिहास और रिकॉर्ड ऐसे बनाए कि 60 साल बाद भी, हम दुनिया में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले खेल फुटबॉल में उन उपलब्धियों की बराबरी नहीं कर पा रहे हैं।'
वहीं, 'लस्ट स्टोरीज 2' की बात करें तो इसमें काजोल के अलावा नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, तिलोत्तमा शोम, अमृता सुभाष, अंगद बेदी, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर और विजय वर्मा जैसे सितारे हैं। ये वेब सीरीज 29 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।