फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महेश भट्ट पर लवीना लोध ने लगाए गंभीर आरोप और कपिल देव के लिए स्टार्स ने मांगी दुआ, पांच खबरें

Sat, 24 Oct 2020 07:31 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 24 Oct 2020 07:31 AM IST
विज्ञापन
Luviena Lodhi Made Claims Against Mahesh Bhatt and Bollywood stars pray for kapil dev entertainment news
कपिल देव, लवीना लोध और महेश भट्ट - फोटो : PTI

अभिनेत्री लवीना लोध ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री के मुताबिक, उनकी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल से हुई थी। लेकिन बाद में पता चला कि सुमित ड्रग्स और लड़कियों के सप्लाई करता है। अब दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। लवीना ने कहा है कि भट्ट और उनका परिवार मिलकर उन्हें परेशान कर रहा है।





'महेश भट्ट इंडस्ट्री के सबसे बड़े डान हैं', अभिनेत्री का आरोप- उनका भांजा लड़कियां सप्लाई करता है

Luviena Lodhi Made Claims Against Mahesh Bhatt and Bollywood stars pray for kapil dev entertainment news
एजाज खान - फोटो : ट्विटर

अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले अभिनेता एजाज खान एक बार फिर निशाने पर आ गए हैं। एजाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पंडितों के खिलाफ अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे हैं। 

वायरल हुआ एजाज खान का विवादित वीडियो, गिरफ्तारी की उठी मांग

 

Luviena Lodhi Made Claims Against Mahesh Bhatt and Bollywood stars pray for kapil dev entertainment news
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म लेखक और एडिटर अपूर्वा असरानी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है। उन्होंने यह आलोचना राष्ट्रपति की ओर से भारत की हवा को गंदा कहने पर की है। इन दिनों अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन कड़ी टक्कर दे रहे हैं। गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच अंतिम आधिकारिक बहस (प्रेसिडेंशियल डिबेट) हुई। 

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बताया 'गंदा' तो भड़के ये फिल्म लेखक, अमेरिकी राष्ट्रपति की यूं की आलोचना


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Luviena Lodhi Made Claims Against Mahesh Bhatt and Bollywood stars pray for kapil dev entertainment news
सुब्रमण्यम स्वामी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच जारी है। बीते दिनों इस मामले में एम्स ने अपनी फॉरेंसिक जांच सीबीआई को सौंपी थी। इस रिपोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत की हत्या का कोई सबूत नहीं मिला। साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने आत्महत्या की थी। ऐसे में भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत केस: एम्स रिपोर्ट की समीक्षा चाहते हैं सुब्रमण्यम स्वामी, पीएम नरेंद्र मोदी से की ये अपील


 

विज्ञापन
Luviena Lodhi Made Claims Against Mahesh Bhatt and Bollywood stars pray for kapil dev entertainment news
शाहरुख खान, कपिल देव और रणवीर सिंह - फोटो : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने बताया कि वे सीने में दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। जैसी ही इस बात की खबर लोगों तक पहुंची, प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया। पूरे देश से लोग कपिल देव के लिए दुआएं मांगने लगे। 

कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, शाहरुख और रणवीर सहित इन सितारों ने मांगी दुआ
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed