{"_id":"5a76f97d4f1c1b387b8b47d0","slug":"lyricist-javed-akhtar-tweets-on-ankit-saxena-murder-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकित की ऑनर किलिंग पर बोले जावेद अख्तर, शर्म से झुका सिर, कुमार विश्वास भी कुछ ऐसा बोले","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंकित की ऑनर किलिंग पर बोले जावेद अख्तर, शर्म से झुका सिर, कुमार विश्वास भी कुछ ऐसा बोले
Mon, 05 Feb 2018 07:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Feb 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
javed akhtar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते दिन दिल्ली में नौजवान अंकित की सरेआम हत्या कर दी गई। उसका कसूर सिर्फ ये था कि उसने एक मुस्लिम लड़की से प्यार किया और शादी करना चाहता था। इसी पर जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर का बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से सिर झुक गया है...
2 of 5
जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने एक ट्वीट कर अंकित सक्सेना की निर्मम हत्या पर खेद जताते हुए कहा कि ये बहुत ही शर्म की बात कि सरेआम किसी नौजवान की हत्या कर दी गई। जावेद का मानना है कि ये घटना मजहबी नफरत को दर्शाती है। उन्होंने कहा है कि इस हत्या से भारतीयों का सिर शर्म से झुक गया है।
3 of 5
Vishwas kumar
उन्होंने आगे कहा कि हमलोग, सभी भारतीयों का सिर इस हत्या के बाद शर्म से झुक गया है।' वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने भी जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। कुमार विश्वास ने कवि कुंवर बेचैन की पंक्तियों को हवाला देते हुए लिखा है, 'फूल को ख़ार बनाने पे तुली है दुनिया, खुद को बीमार बनाने पे तुली है दुनिया, हम महकती हुई मिट्टी हैं इसी आंगन की, हमको दीवार बनाने पे तुली है दुनिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जावेद अख्तर
वहीं, इस दुखद घटना के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने बताया कि उन्होंने अंकित के पिता से बात की है और वे इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि अंकित के घरवालों को न्याय दिलाने के लिए बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
अमर उजाला
- फोटो : Getty Images
अंकित दिल्ली के ख्याला कलोनी के रहने वाले थे जहां उनकी सरेआम हत्या कर दी गई। अंकित की हत्या का आरोप मुस्लिम समाज के लोगों पर है। अंकित पेशे से फोटोग्राफर था और फनी वीडियो बनाकर यूट्यूब पर छोड़ पैसा कमाता था। वहीं, अंकित की इस खौफनाक हत्या से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।