फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सेलिब्रिटी को पीएम मोदी ने दिया था ढाई घंटे तक इंटरव्यू, 17 की उम्र में ही लिख दी थी पहली किताब

Sun, 16 Sep 2018 08:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
lyrics writer prasoon joshi birthday special conduct pm modi interview
prasoon joshi and pm modi

'कैसे मुझे तू मिल गई', 'तू बिन बताए', 'खलबली है खलबली', 'सांसों को सांसों' और 'तारे जमीन पर' जैसे शानदार गाने लिखने वाले लिरिक्स राइटर प्रसून जोशी बचपन से ही कवि बनना चाहते थे। प्रसून ने ना केवल यादगार गाने बल्कि कई ऐसे एड के लिए टैग लाइन लिखी जो आसानी से आम लोगों की जुबां पर चढ़ गई। 16 सितंबर को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में प्रसून जोशी का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

lyrics writer prasoon joshi birthday special conduct pm modi interview
prasoon joshi

प्रसून जोशी को लिखने-पढ़ने का शौक इस कदर था कि जब बचपन में एक फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेना था तो जहां दूसरे बच्चे एक्टर, पॉलिटिशियन की ड्रेस पहनकर गए थे तो वहीं प्रसून एक कवि की तरह तैयार होकर गए थे। उन्होंने कवि जय शंकर प्रसाद जैसा गेटअप लिया। यही नहीं प्रसून ने उनकी कविता 'आंसू' भी पढ़ी थी।

lyrics writer prasoon joshi birthday special conduct pm modi interview
prasoon joshi

17 साल की उम्र में प्रसून जोशी ने अपनी पहली किताब 'मैं और वो' लिखी। एमबीए करने के बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली की एक एड कंपनी से की। यहां पर वो 10 साल तक काम करते रहे। उन्होंने कोका कोला, मास्टर कार्ड, नेस्ले और हैप्पीडेंट जैसे कई बैंड्स के एड के लिए स्क्रिप्ट लिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lyrics writer prasoon joshi birthday special conduct pm modi interview
प्रसून जोशी

बतौर गीतकार के रूप में प्रसून ने अपने करियर की शुरुआत राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लज्जा' से की। इसके बाद तो उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दीं। प्रसून ने 'हम तुम', 'रंग दे बसंती', 'तारे जमीन पर', 'ब्लैक', 'दिल्ली 6', 'लंदन ड्रीम्स', 'गजनी' और 'सत्याग्रह' जैसी कई फिल्मों के लिए गाने लिखे। प्रसून McCann World के सीईओ भी हैं। McCann World ने मेक इन इंडिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी कैंपेन और जिंगल्स को डिजाइन किया है।

विज्ञापन
lyrics writer prasoon joshi birthday special conduct pm modi interview
प्रसून जोशी

प्रसून जोशी उस वक्त चर्चा में आए जब अप्रैल 2017 में लंदन में प्रधानमंत्री मोदी का 2 घंटे 20 मिनट तक इंटरव्यू लिया। इसी के साथ वो पीएम का सबसे लंबा इंटरव्यू लेने वाले कवि और लेखक बन चुके हैं। साल 2017 में प्रसून जोशी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) का अध्यक्ष चुना गया। उन्हें ये पद पहलाज निहलानी को हटाकर दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed