फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maa Collection Day 4: आज सोमवार को कैसी रही काजोल की फिल्म 'मां' की कमाई, जानिए चौथे दिन का कलेक्शन

Mon, 30 Jun 2025 08:55 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 30 Jun 2025 08:55 PM IST
सार

Kajol Film Maa Day 4 Collection: फिल्म 'मां' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे चार दिन हो चुके हैं। आइए जानते हैं सोमवार को फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है।
 

विज्ञापन
Maa Box Office Collection Day 4 kajol mythological horror directed by Vishal Furia Ajay Devgn Jyoti Deshpande
फिल्म मां - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'मां' एक हॉरर ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म शुक्रवार 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज सोमवार को चौथे दिन फिल्म ने कितने की कमाई की है।

 
Maa Box Office Collection Day 4 kajol mythological horror directed by Vishal Furia Ajay Devgn Jyoti Deshpande
फिल्म 'मां' - फोटो : इंस्टाग्राम
अब तक का कलेक्शन
sacnilk डॉट कॉम के अनुसार, फिल्म 'मां' ने शुक्रवार को पहले दिन 4.65 करोड़ रुपये की कमाई से बॉक्स ऑफिस से अपना खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म ने शनिवार को 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। एक तरह से देखा जाए तो फिल्म को वीकएंड का बिल्कुल भी फायदा नहीं मिला। वहीं आज सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
 
Maa Box Office Collection Day 4 kajol mythological horror directed by Vishal Furia Ajay Devgn Jyoti Deshpande
फिल्म मां - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
चौथे दिन का कलेक्शन
पहले दिनों के मुताबिक फिल्म मां की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है। आज सोमवार को काजोल की फिल्म 'मां' ने चौथे दिन सिर्फ 1.47 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में अब तक कुल 19.12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maa Box Office Collection Day 4 kajol mythological horror directed by Vishal Furia Ajay Devgn Jyoti Deshpande
काजोल की फिल्म मां का बॉक्स ऑफिस - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की कहानी
फिल्म ‘मां’ एक हॉरर ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्देशन विशाल फूरिया ने किया हैं। यह फिल्म हॉरर शैली में काजोल की पहली फिल्म है। यह शैतान के ब्रह्मांड की अगली कड़ी है और इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मां अलौकिक शक्तियों से अपने बच्ची को बचाने की कोशिश करती है। फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित और कुमार मंगत पाठक द्वारा सह-निर्मित किया गया है। 
यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'गुम है किसी के प्यार में' हुआ ऑफ एयर, भाविका-परम ने शेयर किया आखिरी पोस्ट
 
विज्ञापन
Maa Box Office Collection Day 4 kajol mythological horror directed by Vishal Furia Ajay Devgn Jyoti Deshpande
काजोल की फिल्म मां का बॉक्स ऑफिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म की स्टार कास्ट
इस फिल्म में काजोल के अलावा रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्त, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह, सूर्यसिखा दास, यानी भारद्वाज, रूपकथा चक्रवर्ती और खेरिन शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म यह 27 जून 2025 को हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: Naseeruddin Shah: 'सरदार जी 3' विवाद पर नसीरुद्दीन शाह ने किया दिलजीत का समर्थन, बोले- ‘वो गंदी राजनीति का..’

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed