{"_id":"685ebcb3166fb061c6085a4b","slug":"maa-movie-day-1-box-office-collection-kajol-ronit-roy-indraneil-sengupta-vishal-furia-film-opening-day-earning-2025-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maa Box Office Collection Day 1: तारीफ मिली पर कलेक्शन रहा फीका, पहले दिन काजोल की फिल्म ने कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Maa Box Office Collection Day 1: तारीफ मिली पर कलेक्शन रहा फीका, पहले दिन काजोल की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 27 Jun 2025 09:25 PM IST
सार
Kajol Movie Maa Day 1 Box Office Collection: अभिनत्री काजोल की फिल्म 'मां' ने आज शुक्रवार 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। यह हॉरर फिल्म है। जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इसने कैसा प्रदर्शन किया?
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'मां'
- फोटो : साभार-@sacnilk.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
काजोल अभिनीत फिल्म 'मां' ने आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म ऐसे वक्त में रिलीज हुई है, जब आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' दर्शकों का प्यार बटोर रही है। क्रिटिक्स से फिल्म 'मां' को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों ने भी सराहा है। जानते हैं कमाई के मामले में फिल्म क्या कह रही है?
Trending Videos
2 of 5
फिल्म मां
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
फिल्म 'मां' ने इतने करोड़ से की शुरुआत
विशाल फूरिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'मां' हॉरर फिल्म है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने दर्शकों के बीच अच्छी चर्चा बटोरी। अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तो इसे तारीफ तो खूब भर-भरकर मिली हैं। मगर, कमाई के मामले में फिल्म की शुरुआत थोड़ी सुस्त है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज ओपनिंग डे पर फिल्म ने 3.21 करोड़ रुपये कमाकर खाता खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
काजोल की पिछली पांच फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
काजोल की पिछली फिल्म की तुलना में बेहतर स्थिति
ओपनिंग डे के आंकड़ों में काजोल की फिल्म 'मां' का प्रदर्शन कुछ फीका सा है। हालांकि, अभिनेत्री की पिछली फिल्म से तुलना की जाए तो फिल्म 'मां' बेहतर पायदान पर है। काजोल की पिछली फिल्म 'सलाम वेंकी' (2022) थी। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसने पहले दिन सिर्फ 20 लाख रुपये का कारोबार किया। उसके हिसाब से 'मां' फिल्म की कमाई कहीं ज्यादा बेहतर है। 'सलाम वेंकी' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
4 of 5
बॉलीवुड की पिछली 5 हॉरर फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
पिछली पांच हॉरर फिल्मों के आगे कहां?
'मां' एक हॉरर फिल्म है। अगर बॉलीवुड की पिछली पांच चर्चित हॉरर फिल्मों पर नजर डालें तो फिल्म 'मां' सिर्फ एक के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करती दिखी है। वह फिल्म है इसी साल आई संजय दत्त की 'द भूतनी', जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। उम्मीद कर सकते हैं कि अंतिम आंकड़े आने तक 'मां' फिल्म 'मुंजा' के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दे।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'मां'
- फोटो : इंस्टाग्राम
ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
फिल्म 'मां' को अजय देवगन , ज्योति देशपांडे और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है। इसमें काजोल के अलावा रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी, खेरिन शर्मा, गोपाल सिंह और विभा रानी जैसे सितारे भी हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टकराव अक्षय कुमार की 'कन्नप्पा' से हुआ है, जो आज शुक्रवार को ही रिलीज हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X