मैडॉक की फिल्में सिर्फ डरावनी या मजेदार नहीं होतीं, बल्कि इनमें महिला किरदारों की ताकत और भावनाओं को खूबसूरती से दिखाया जाता है। अब इस चेन को आगे बढ़ाते हुए मैडॉक ने अपनी अगली फिल्म 'शक्ति शालिनी' के लिए नई स्टार अनीत पड्डा को चुना है। सवाल ये है कि क्या अनीत भी उन अभिनेत्रियों की तरह फैंस का दिल जीत पाएंगी, जिन्होंने 'थामा', 'स्त्री', 'मुंजा' और 'भेड़िया' में अपनी छाप छोड़ी है।
मैडॉक यूनिवर्स की स्टार अभिनेत्रियां, 'थामा'-'स्त्री' से जीता फैंस का दिल, अब क्या गुल खिलाएंगी अनीत पड्डा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:49 PM IST
सार
Maddock Films: मैडॉक फिल्म्स ने हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण बनाकर दर्शकों के दिलों पर राज कर लिया है। 'स्त्री', 'भेड़िया', 'मुंजा' और हाल ही में रिलीज हुई 'थामा' जैसी फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि एक बड़ा सिनेमाई यूनिवर्स (MHCU) भी खड़ा कर दिया। इस यूनिवर्स की खास बात ये है कि हर फिल्म में अभिनेत्री अपनी सादगी, टैलेंट और स्क्रीन प्रेजेंस से फैंस का दिल जीत लेती है।
विज्ञापन