फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhubala Biopic: मधुबाला की बायोपिक बनाने पर खानी पड़ेगी जेल की हवा? एक्ट्रेस की बहन ने दी ये हिदायत

Wed, 03 Aug 2022 07:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 03 Aug 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
Madhubala Biopic: late actress sister Madhur Brij who joined hand with shaktimaan producer warned other makers
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया

अपने दौर की दिग्गज अभिनेत्री रहीं मधुबाला की जिंदगी के बारे में जानने के लिए फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। हाल ही में दिवंगत अभिनेत्री की बहन मधुर ब्रिज भूषण ने उनकी बायोपिक बनाने का एलान किया। इसे सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बता दें कि मधुर ब्रिज भूषण बड़े पर्दे पर अपनी बहन की कहानी को शक्तिमान के प्रोड्यूसर्स के साथ मिलकर पेश करने जा रही हैं। मधुबाला वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और ब्रूइंग थॉट्स प्राइवेट लिमिटेड मिलकर इस बायोपिक को बना रहे हैं। इसके अलावा कोई और फिल्म मेकर बिना इजाजत दिवंगत अभिनेत्री की बायोपिक बनाएगा तो उसकी खैर नहीं।

Madhubala Biopic: late actress sister Madhur Brij who joined hand with shaktimaan producer warned other makers
मधुबाला

'यह हमारा भावनात्मक और कानूनी अधिकार है'
हाल ही में अभिनेत्री की बहन मधुर ब्रिज भूषण ने उन प्रोड्यूसर्स को आगाह किया है, जो बिना किसी इजाजत के दिग्गज अभिनेत्री पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मधुर ब्रिज भूषण ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि बिना परिवार की अनुमति लिए जो भी मधुबाला की जिंदगी पर फिल्म बनाने की तैयारी में है, वह कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहे। एक्ट्रेस की बहन का कहना है कि मधुबाला पर कोई भी फिल्म उनके परिवार का भावनात्मक और कानूनी अधिकार है। 

Madhubala Biopic: late actress sister Madhur Brij who joined hand with shaktimaan producer warned other makers
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ प्रकाशकों के खिलाफ लिया जा रहा एक्शन
बता दें कि बीते महीने ही यह जानकारी सामने आई कि मधुबाला की बहन उनकी बायोपिक बनाने जा रही हैं और इसके लिए उन्होंने शक्तिमान के प्रोड्यूसर्स के साथ हाथ मिलाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने यह प्रोजेक्ट साइन कर दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस की बहन ने यह खुलासा भी किया कि मधुबाला के जीवन पर आधारित अनधिकृत किताबें प्रकाशित करने वाले कुछ प्रकाशकों और फिल्म बनाने वाले निर्माताओं के खिलाफ उनके साथी पहले से ही कानूनी एक्शन लेने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhubala Biopic: late actress sister Madhur Brij who joined hand with shaktimaan producer warned other makers
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया
एक्शन लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं
माधुरी ब्रिज भूषण ने आगे कहा, 'मेरा आग्रह है कि किसी को भी ऐसा प्रोजेक्ट नहीं बनाना चाहिए, जो मधुबाला से प्रेरित हो।' उन्होंने आगे कहा कि अगर लोग मेरे अनुरोधों पर ध्यान नहीं देंगे, तो मेरे पास  कठोर कानूनी एक्शन लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। यह हमारे परिवार के अधिकारों का उल्लंघन है और हमारा भावनात्मक और मानसिक उत्पीड़न भी। इसलिए, बात न मानने वालों पर एक्शन लिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed