बॉलीवुड में नाम बदलकर रुपहले पर्दे की दुनिया में कदम रखने वाले कलाकारों की कमी नहीं रही है। अब तक लंबी फेहरिस्त अभिनेताओं की रही है जिन्होंने अपना नाम बदलकर फिल्मी दुनिया में दर्शकों और अपने चाहने वालों के बीच अपनी पहचान बनाई और ता-उम्र उसी पहचान के साथ जिए। इन अभिनेताओं में राजेश खन्ना से लेकर अक्षय कुमार तक शामिल हैं जबकि जॉनी वॉकर से लेकर दिलीप कुमार तक लंबी श्रृंखला भी पीछे चली आती है। लेकिन क्या आपने ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में सुना है जिन्होंने अपना नाम बदलकर सिने स्क्रीन पर अपनी नई दुनिया को बनाया।
नाम बदलकर इन अभिनेत्रियों ने हासिल की शोहरत, हुनर के बूते पहुंची मंजिल तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबाला
यह बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक थीं। पचास और साठ के दशक में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वालीं मधुबाला का असली नाम मुमताज बेगम था। बॉलीवुड में आते ही उन्होंने अपना नाम बदलकर मधुबाला कर लिया था। मधुबाला को असली पहचान साल 1947 में आई फिल्म 'नीलकमल' से मिली थी। मधुबाला उर्फ मुमताज बेगम दिल्ली की एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती थीं।
रीना रॉय
यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि रीना रॉय भी एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती हैं। रीना रॉय का असली नाम सायरा अली है। उन्होंने साल 1972 में फिल्म 'जरूरत' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने सायरा अली से नाम बदलकर रीना रॉय रख लिया था।
यह भी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। तब्बू का असली नाम तब्बसुम फातिमा हाशमी है। तब्बू ने बतौर मुख्य अभिनेत्री साल 1985 में फिल्म 'हम नौजवान' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
मान्यता दत्त
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भी का असली नाम दिलनवाज शेख है। मान्यता ने फिल्में में आने के लिए दिलनवाज शेख नाम बदलकर मान्यता कर लिया था। वह फिल्म 'गंगाजल' में आइटम नंबर कर के चर्चा में आई थीं। मान्यता संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं।
पढ़ें: आलिया भट्ट ने करण जौहर को कहा पिता, अभिनेता को जन्मदिन पर दी खास अंदाज में बधाई