{"_id":"5c715673bdec2273ac45f3c1","slug":"madhuri-dixit-himesh-tabbu-arrive-at-rajkumar-barjatya-prayer-meet-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राज कुमार बड़जात्या की शोक सभा में शामिल हुईं फिल्म-टीवी की ये बड़ी हस्तियां, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राज कुमार बड़जात्या की शोक सभा में शामिल हुईं फिल्म-टीवी की ये बड़ी हस्तियां, देखें तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 23 Feb 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवंगत फिल्म निर्माता राज कुमार बड़जात्या की शोक सभा में बॉलीवुड और टीवी की बड़ी हस्तियां पहुंचीं। मुंबई, विले पार्ले के सहारा स्टार होटल में प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। इस दौरान यहां पूरा बड़जात्या खानदान मौजूद था। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, फिल्म निर्माता-निर्देशक रमेश सिप्पी, अनिल शर्मा, उदित नारायण, हिमेश रेशमिया, तब्बू, प्रेम चोपड़ा ने राज कुमार की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उनकी आत्माशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
2 of 6
bollywood
राज कुमार की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' से करियर की बुलंदियां छूने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित बड़जात्या को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। यहां उन्होंने बड़जात्या की तस्वीर के सामने सिर झुकाया और फूल चढ़ाए।
3 of 6
bollywood
जाने-माने अभिनेता प्रेम चोपड़ा राज कुमार बड़जात्या की आत्माशांति के लिए प्रार्थना सभा में शामिल हुए। प्रेम चोपड़ा और राज कुमार बड़जात्या का सालों पुराना रिश्ता रहा है। यही वजह रही प्रेम चोपड़ा के चेहरे पर उनको खोने का दुख झलक रहा था। हिमेश रेशमिया प्रार्थना सभा में अपनी पत्नी सोनिया कपूर के साथ राज कुमार बड़जात्या को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों के लिए हिमेश कई बार संगीत दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
bollywood
मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक रमेश सिप्पी ने राज कुमार बड़जात्या को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। रमेश सिप्पी राज कुमार बड़जात्या के सीनियर थे। रमेश ने एक इंटरव्यू में राज कुमार बड़जात्या के काम की तारीफें की थीं। यहां दिग्गज फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने भी राज कुमार की आत्माशांति के लिए ईश्वर से कामना की। बता दें कि रजा और बड़जात्या परिवार का बहुत पुराना नाता है।
विज्ञापन
5 of 6
bollywood
फिल्म एक्टर ऋषभ शुक्ला भी इस शोक सभा में पहुंचे। ऋषभ डबिंग आर्टिस्ट भी हैं। आज का अर्जुन फिल्म में ऋषभ ने अमिताभ के बहनोई का किरदार निभाया था। म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर जतिन पंडित अपने परिवार के साथ शोक सभा में पहुंचे। राजश्री प्रोडक्शन की तमाम फिल्मों के लिए गीत गा चुके उदित नारायण अपने सिंगर दोस्तों के साथ श्रद्धांजलि सभा में देखे गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।