फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धक धक गर्ल' ने दिया नेटफ्लिक्स को ग्रीन सिग्नल, करण के साथ मिलकर इस कहानी से मिटाएंगी 'कलंक'

Mon, 09 Dec 2019 06:25 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Mon, 09 Dec 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit is making her digital debut on Netflix with a web-series produced by Karan Johar
madhuri dixit - फोटो : madhuri dixit

हिंदी सिनेमा में दर्शकों को अपनी अदाओं से दीवाना बनाने वालीं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अभिनय करने का मन बना लिया है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाले इस पारिवारिक ड्रामा शो को करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस निर्मित करेगी। इस सीरीज का अभी नाम तय नहीं हुआ है। माधुरी दीक्षित की पिछली फिल्म कलंक भी धर्मा प्रोडक्शंस ने ही बनाई थी। 

Madhuri Dixit is making her digital debut on Netflix with a web-series produced by Karan Johar
Madhuri Dixit - फोटो : amar ujala

माधुरी दीक्षित शो के बारे में बताते हुए कहती हैं, 'यह रहस्यपूर्ण पारिवारिक ड्रामा एक सुपरहीरो के बारे में है, जोकि अचानक से बिना किसी पते-ठिकाने के गायब हो जाता है। फिर छिपे हुए सच और दर्दनाक झूठ को उजागर करने पर पता चलता है कि कैसे उसकी जिंदगी छीन ली गई?' डिजिटल दुनिया में कदम रखने के उत्साह के बारे में बताते हुए वह कहती हैं, 'मैं ओटीटी की दुनिया में कदम रखने से बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। एक एक्टर के रूप में मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि मेरा किरदार रचनाओं से भरा हो और वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।'

Madhuri Dixit is making her digital debut on Netflix with a web-series produced by Karan Johar
Madhuri Dixit - फोटो : social media

कहानी के बारे में आगे बताते हुए माधुरी ने कहा, 'यह कहानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों के जीवन पर भी थोड़ा प्रकाश डालती है। शो की कहानी बहुत मनोरंजक, बांधे रखने वाली और सोचने पर मजबूर कर देने वाली है। मैं इसको लेकर इतनी उत्साहित हूं कि शूटिंग शुरू होने तक का सब्र नहीं हो रहा।' ओटीटी माध्यम जिस तरह से काम करता है, वह तरीका अभिनेत्री को बहुत पसंद है। वह कहती हैं, 'दुनिया में दो चीजें बहुत जरूरी हैं - मनोरंजन और इंटरनेट। यह एक ऐसा माध्यम है जो अभिनेता और निर्माताओं को अपने अनुसार सामग्री दिखाने की छूट देता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit is making her digital debut on Netflix with a web-series produced by Karan Johar
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में माधुरी ने नेटफ्लिक्स के लिए ही एक मराठी फिल्म '15 अगस्त' निर्मित की है। वह बताती हैं कि वक्त के साथ दर्शक भी बदल रहे हैं। वे और भी ज्यादा मनमोहक सामग्री चाहते हैं, जिसमें वास्तविक और मजबूत महिलाओं की कहानियां भी शामिल है। इससे भी अधिक, एक जरूरी बदलाव यह है कि सिनेमाघरों सभी प्रकार की सामग्री नहीं आती । ओटीटी की मदद से कलाकारों और रचनाकारों के पास अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने का एक मौका है। यह हमें उन कहानियों को सुनाने और दिखाने की आजादी देता है, जिन्हें बताने, सुनने और देखने की जरूरत है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed