फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही ने स्टेज पर बढ़ाई 'गर्मी', 'मेरा पिया घर आया' पर जमकर लगाए ठुमके

Wed, 14 Apr 2021 02:57 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 14 Apr 2021 02:57 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit Nene and Nora Fatehi Dance Together on 'Mera Piya Ghar Aaya' and 'Dilbar' Song
माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी दीक्षित एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ एक कमाल की डांसर भी हैं, यह तो हम सभी जानते ही हैं। तभी तो उन्हें 'डांसिंग दीवा' के नाम से भी जाना जाता है। वहीं नोरा फतेही भी एक कमाल की डांसर हैं जिनके मूव्स देखकर भी फैंस का हाल बेहाल हो जाता है। ऐसे में जब माधुरी और नोरा एक साथ एक स्टेज पर आ जाएं तो तापमान तो बढ़ ही जाएगा। ऐसा ही कुछ हुआ डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' के स्टेज पर जिसके टेलीकास्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Madhuri Dixit Nene and Nora Fatehi Dance Together on 'Mera Piya Ghar Aaya' and 'Dilbar' Song
माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, नोरा फतेही 'डांस दीवाने 3' में बतौर चीफ गेस्ट बनकर पहुंचीं थीं और माधुरी वहां मौजूद हो तो डांस का तड़का तो लगना ही है। बता दें कि माधुरी खुद भी नोरा फतेही के डांसिंग स्टाइल की बहुत बड़ी फैन हैं। बस फिर क्या था दोनों मिले और अपने धांसू डांस मूव्स से स्टेज का माहौल खुशनुमा बना दिया।

Madhuri Dixit Nene and Nora Fatehi Dance Together on 'Mera Piya Ghar Aaya' and 'Dilbar' Song
माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नोरा फतेही के साथ अपने आइकॉनिक गाने 'मेरा पिया घर आया' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद दोनों की तारीफ करते नहीं थम रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit Nene and Nora Fatehi Dance Together on 'Mera Piya Ghar Aaya' and 'Dilbar' Song
माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

मेरा पिया घर आया के बाद माधुरी ने नोरा के साथ उनके हिट गाने 'दिलबर दिलबर' पर भी डांस किया। बता दें कि यह वीडियो कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। यह दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और अब फैंस एपिसोड के टेलीकास्ट होने का का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
Madhuri Dixit Nene and Nora Fatehi Dance Together on 'Mera Piya Ghar Aaya' and 'Dilbar' Song
डांस दीवाने 3 - फोटो : सोशल मीडिया

ध्यान दिला दें, हाल ही 'डांस दीवाने 3' के सेट पर कोरोना का आतंक देखने को मिला था। शो के जज धर्मेश के अलावा 3 कंटेस्टेंट्स और कुछ क्रू मेंबर्स कोरोना की चपेट में आ गए थे। हालांक सभी संक्रमित अभी क्वारंटीन में हैं और क्रू मेंबर्स को रिप्लेस कर दिया गया है। अन्य प्रतिभागियों और जज की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। अब सेट पर पूरी तरह से कोविड गाइडलाइंस के पालन के साथ ही शूटिंग की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed