माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और अभिनय के दम पर लंबी पारी खेली है। उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। फिल्मों के बाद उन्होंने ओटीटी पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। अब उन्होंने बतौर निर्माता मराठी इंडस्ट्री की तरफ रुख किया है। माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी मराठी फिल्म 'पंचक' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्माण उन्होंने पति श्रीराम नेने के साथ किया है। ये फिल्म पांच जनवरी 2024 को रिलीज हो चुकी है।
इस तरह बांटे दोनों ने काम
हाल ही में धक धक गर्ल ने श्रीराम नेने के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म के प्रोडक्शन के दौरान उन्होंने और श्रीराम नेने ने काम को बखूबी बांट लिया और मिल-जुलकर किया। माधुरी दीक्षित ने कहा, 'मेरा काम क्रिएटिव हेड का रहा। मैंने स्क्रिप्ट और कास्टिंग की तलाश की। राम फिल्म के फाइनेंस की देखभाल करते हैं। वे देखते हैं कि वर्क फ्लो कैसे होने वाला है और बजट कैसे पूरा होगा'।
Rohit Shetty: 'दर्शकों को नहीं करना चाहते असहज', सीरीज में इंटीमेट सीन और अपशब्द पर बोले रोहित शेट्टी
राम के साथ रही गजब की साझेदारी
माधुरी दीक्षित ने आगे कहा, 'इस फिल्म के लिए हमने राइट ब्रेन और लेफ्ट ब्रेन के रूप में काम किया। हमने अपने काम बांट लिए। यह एक गजब की साझेदारी रही'। 'पंचक' को महाराष्ट्र के खूबसरत कोंकण में फिल्माया गया है। इसके बारे में बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा, 'यह एक सिचुएशनल कॉमेडी है, जो दिखाती है कि जब एक बुजुर्ग की पंचक के तहत मृत्यु हो जाती है तो एक परिवार पर क्या बीतता है। पांच नक्षत्र गलत समय पर आते हैं और दुर्भाग्य और इससे भी बदतर प्रतीत होता है'।
Killer Soup: मनोज बाजपेयी ने ‘किलर सूप’ को लेकर किया सबसे बड़ा इशारा, जितना काम किया, उतने पैसे भी नहीं मिले?
दिलचस्प है फिल्म का आइडिया
माधुरी दीक्षित ने बताया कि इस फिल्म का आइडिया काफी दिलचस्प है, जो दिखाता है कि अंधविश्वास और डर इंसान पर किस तरह हावी हो सकता है। एक्ट्रेस ने बताया, 'फिल्म इस बात की पड़ताल करती है कि लोग ऐसी चीजों को खत्म करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं? और कैसे अंधविश्वास और डर कॉमेडी कैनवास बन जाते हैं, जिसमें उनका जीवन चलता है'। ‘पंचक’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अदिनाथ कोठारे, दिलीप प्रभावलकर, भारती आचरेकर सहित कइ कलाकारों ने अहम रोल अदा किया है।
Bollywood Stars: ऑनलाइन ठगी के मामलों में इन सितारों को लगी लाखों की चपत, लिस्ट में कई कलाकारों के नाम शामिल